फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Neither new lights have been installed nor old ones are being repaired, the city is in the lap of darkness.

Ambala News: न नई लाइट लगी न हो रहीं पुरानी ठीक, अंधेरे के आगोश में शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Neither new lights have been installed nor old ones are being repaired, the city is in the lap of darkness.
अंबाला सिटी। शहर में नगर निगम ने अभी तक नई लाइट नहीं लगाई है और न ही पुरानी को ठीक कराया है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइट खराब होने से शहर अंधेरे के आगोश में है। शाम होते ही कॉलोनियों व सेक्टरों में अंधेरा छा जाता है। इस कारण वारदात होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

शहर में स्ट्रीट लाइट की समस्या कई महीनों से है। अब न तो शहर में नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेंडर हो रहा है और न ही पुरानी लाइट को ठीक करने के लिए टेंडर दिया गया है। शहर की बात करें तो अभी करीब 17 हजार स्ट्रीट लाइट प्वाइंट हैं, जबकि 26 हजार 215 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी हैं। इन स्ट्रीट लाइट को लगाने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने मंजूरी दी है, लेकिन अभी तक टेंडर नहीं किया गया।
विज्ञापन




निगम को शहर में नई लाइट लगाने के लिए प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए। अभी तक निगम ने टेंडर भी नहीं किया है। स्ट्रीट लाइट के रखरखाव के लिए टेंडर नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह टेंडर देने का मतलब भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। अभी सरकार ने कचरा प्रबंधन टैक्स से शहरवासियों को राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संदीप सचदेवा, मनोनीत पार्षद, नगर निगम।



स्ट्रीट लाइट के रखरखाव का टेंडर न होने से पुरानी लाइट बंद पड़ी हैं। जिससे शहर अंधेरे के आगोश में है। लोग लाइटों को ठीक करवाने के लिए उनके और पार्षदों के पास चक्कर काट रहे हैं। कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। शहर के कॉलोनी व सेक्टरों में लाइटों को ठीक नहीं किया जा रहा है।


-राजेश मेहता, डिप्टी मेयर, नगर निगम।





नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेंडर तकनीक स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट रखरखाव के लिए भी जल्द ही टेंडर लगाया जाएगा। नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए जल्द टेंडर होगा। इसके बाद नगर निगम के क्षेत्र में लाइट लगाई जाएंगी।

-एलसी चौहान, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed