फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Negligence in construction quality will not be tolerated: K. Makarand Pandurang

निर्माण की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : के. मकरंद पांडुरंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Negligence in construction quality will not be tolerated: K. Makarand Pandurang
अंबाला छावनी में निर्माणाधीन शहीदी स्मारक का निरीक्षण करते महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग। प्रवक् - फोटो : अमर उजाला
सूचना विभाग के महानिदेशक ने शहीदी स्मारक के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे शहीदी स्मारक का कार्य अंतिम चरण में है। मंगलवार को सूचना विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर शहीदी स्मारक के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी और लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह ने महानिदेशक को आश्वस्त किया कि अगली बैठक से पहले सभी लंबित छोटे-छोटे कार्यों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। बैठक में कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल और नवीन राठी सहित विभिन्न निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
महानिदेशक ने निरीक्षण के दौरान जल निकासी व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात के समय परिसर में पानी जमा नहीं होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने मैनहोल के लेवल को सड़क के अनुरूप सही करने और तकनीकी खामियों को तुरंत दूर करने को कहा। उन्होंने बिजली और सीवरेज से संबंधित कार्यों की थर्ड पार्टी ऑडिट कराने की भी बात कही, ताकि भविष्य में कोई तकनीकी समस्या न आए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी
पांडुरंग ने कहा कि यह स्मारक युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री जल्द इस परियोजना का जायजा ले सकते हैं। इसे देखते हुए उन्होंने संबंधित एजेंसियों को ऑडिटोरियम, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और फूड कोर्ट के फिनिशिंग कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑडिटोरियम में साउंड सिस्टम और सीटिंग अरेंजमेंट का भी बारीकी से अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed