फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NDPS team inspected de-addiction centres

Ambala News: एनडीपीएस की टीम ने नशा मुक्ति केंद्रों का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
NDPS team inspected de-addiction centres
अंबाला। एनडीपीएस की टीम ने शनिवार नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने संचालकों व नशा पीड़ितों से की बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इसके अलावा नशा छोड़ने वालों को भी जागरूक किया। साथ ही नशा मुक्ति संचालकों को नियमों के मुताबिक काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अंबाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन व पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार एनडीपीएस टीम अंबाला के प्रभारी एसआई सतीश कुमार, एएसआई रणदीप, महिला मुख्य सिपाही मलकीत ने व्यवस्थाओं को जांचा। टीम ने काकरु गांव के न्यू ड्रीम फाउंडेशन, शिव शंकर मिल व खतौली गांव स्थित न्यू चेस द लाइफ फाउंडेशन वेलफेयर सोसाइटी रिहेब, मंडोर गांव के न्यू लाइफ फाउंडेशन रिहेब में मिलने वाली सुविधाओं को देखा। इसके अलावा खतौली गांव में परशुराम गौशाला में नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत आसपास के युवाओं को नशा मुक्ति अभियान के बारे में बताया। नशा मुक्ति केंद्रों के इस निरीक्षण का उद्देश्य नशा पीड़ितों को सही उपचार व सुविधाएं प्रदान करवाने के अलावा सेंटरों की जांच करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed