फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Navalti Chowk road is bad, wait is long

Ambala News: नावल्टी चौक सड़क खराब, इंतजार लंबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Navalti Chowk road is bad, wait is long
नोवल्टी चौक वाली सड़क पर फैली गंदगी।
अंबाला सिटी। लंबे समय के बाद नावल्टी चौक से एमडीएसडी कॉलेज की सड़क का निर्माण होने के बाद स्थानीय लोग संतुष्ट नहीं है। सड़क के निर्माण कार्य के लिए ही स्थानीय लोगों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पहले ही इतने लंबे समय बाद सड़क का निर्माण हो रहा है और वो भी ठीक ढंग से नहीं हो रहा। महज गड्ढे को भरने का ही काम किया जा रहा है। जबकि इस सड़कों को दोबारा तोड़कर ठीक से बनाना चाहिए। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क की फिर से वहीं हालत हो जाएगी जो पहले थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क के नीचे सीवरेज से जो पानी रिसता रहता है। ऐसे में जितनी बार भी इसे बनाया जाए, यह खराब ही होगी। दूसरी ओर यहां पर बनी नालियां भी अरसे से जाम पड़ी है। कहीं -कहीं तो नालियों में गाद जमकर सूख गया है। उधर, वहीं स्थानीय पार्षद का कहना है कि सड़क निर्माण के से पहले नीचे की सीवरेज लाइन को बदला जाना है। जिसमें कम से कम चार माह का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मी भी नहीं आता



स्थानीय दुकानदार हैप्पी ने बताया कि सड़क जगह- जगह से दब गई है। कई बार रिपेयर करवाने के बाद भी यहां पर फिर से गड्ढे बन जाते हैं। इसलिए इस सड़क को तोड़ कर दोबारा से बनाया जाना चाहिए। यहां पर बनी नालियां भी लंबे अरसे से बंद पड़ी है। जगह -जगह गाद जम गया है। निगम कर्मचारी भी ढंग से सफाई नहीं करते।

बारिश आते ही होगा बुरा हाल



दुकानदार चरणजीत सिंह ने कहा कि अभी सड़क को रिपेयर करवाया जा रहा है। थोड़े दिनों बाद ही बारिश आएगी। इसके बाद फिर से इसका वही हाल हो जाएगा। सड़क को बनाने से पहले इसके नीचे पानी के रिसाव का पता करना चाहिए इसके बाद सड़क बनानी चाहिए।नहीं तो यह फिर से टूट जाएगी।

अच्छी सामग्री से बने सड़क


दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि उनकी दुकान के सामने एक गड्ढा बना हुआ है। इससे उन्हें परेशानी हो रही हैं। सड़क बनाते समय अगर अच्छी क्वालिटी की सामग्री डाली होती यह नौबत न होती। यहां से अक्सर ही भारी वाहन गुजरते है। इससे सड़क जगह जगह से दब जाती है। दबे हिस्से रात को कम दिखाई देते हैं। इससे चोट लगने का खतरा बना रहता है।


वर्जन



यहां पर सीवरेज की लाइन चेक होगी अगर उसमें कोई खराबी हुई तो उसे दोबारा डाला जाएगा। सड़क निर्माण और सीवरेज के लिए अनुमान बनाया जा रहा है। इसमें तीन से चार माह का समय लगेगा। फिलहाल सड़क के गड्ढों को भरा जा रहा है।

-मेघा गोयल, स्थानीय पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed