Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Narayangarh may be separated from Ambala depot

Ambala News: अंबाला डिपो से अलग हो सकता है नारायणगढ़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Narayangarh may be separated from Ambala depot
संदीप कुमार
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला की तरह अब नारायणगढ़ सब डिपो को भी डिपो का दर्जा मिल सकता है। अगर ऐसा फैसला लिया गया तो अंबाला हरियाणा का पहला जिला होगा जिसमें रोडवेज के दो-दो डिपो होंगे। दरअसल परिवहन विभाग के मुख्यालय से महानिदेशक ने 25 मार्च को अंबाला डिपो के महाप्रबंधक को एक पत्र भेजा। जिसमें नारायणगढ़ के सब डिपो को डिपो का दर्जा देने के लिए जानकारी मांगी है। इसमें निजी व राज्य परिवहन संबंधी जानकारी व सुझाव मांगे हैं। अभी इस पत्र के आधार पर विभाग अपनी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजेगा।
गौरतलब है कि पूर्व में नारायणगढ़ के स्थानीय निवासियों ने नारायणगढ़ को जिला बनाने और चंडीगढ़ रेलमार्ग से जोड़ने की मांग की थी। मगर अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन

डिपो बनने से यह होगा लाभ
डिपो बनने से नारायणगढ़ से विभिन्न राज्याें के लिए सीधी बस सेवा शुरू होगी। जिससे पंचकूला, पंजाब , हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। वह अंबाला कैंट और सिटी आने की बजाय सीधे पंजाब, चंडीगढ़ की तरफ जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह राज्यों की 250 बसें और पांच हजार यात्री करते हैं आवागमन
नारायणगढ़ बस अड्डे का उद्घाटन 23 फरवरी 1988 को हुआ था। वर्तमान में नारायणगढ़ में रोडवेज के पास 10 एकड़ जगह है, जिसमें बस अड्डा, कार्यशाला और वर्कशाप बनी हुई है। नारायणगढ़ बस अड्डा छह काउंटर का है। इस बस स्टैंड से रोजाना 250 करीब बसें आवागमन करती हैं। जिसमें पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, उत्तराखंड और अंबाला डिपो की बसें आवागमन करती हैं। इसके साथ ही रोजाना पांच हजार के करीब यात्री सफर करते हैं।
नारायणगढ़ सब डिपो के पास 37 बसें, 42 चालक और 54 परिचालक हैं
नारायणगढृ सब डिपो के पास कुल 37 बसें हैं। जिसमें से 32 बस सामान्य, 3 बस किलोमीटर स्कीम और 2 वातानुकूलित बसें हैं। ऐसे में अगर कर्मचारियों की बात की जाए तो 42 चालक और 54 परिचालक है। वहीं तीन चालक किलोमीटर स्कीम की बसों के हैं। नारायणगढ़ सब डिपो की बसें दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, कालपी, अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, यमुनानगर, चंडीगढ़, शिमला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला मार्ग पर संचालित हो रही हैं।

मुख्यालय ने यह मांगी है जानकारी
मुख्यालय ने अंबाला डिपो को पत्र लिखकर 15 बिंदुओं के माध्यम से ब्यौरा मांगा है। इसमें हरियाणा राज्य परिवहन की कितनी बसें नारायणगढ़ सब डिपो से चल रही हैं, यहां से सहकारी परिवहन समितियों की कुल कितनी बसें कौन कौन से मार्गाें पर चलती है तथा अन्य राज्य परिवहन की कितनी बसें यहां से गुजरती है, नारायणगढ़ सब डिपो में हरियाणा राज्य परिवहन व अन्य राज्यों की कितने बसें रात्रि ठहराव करती हैं, नारायणगढ़ सब डिपो को पूर्ण डिपो का दर्जा प्रदान करने के लिए कितनी भूमि उपलब्ध है, बस स्टैंड भवन में डिपो कार्यालय के लिए पर्याप्त जगह है या नहीं, कर्मशाला के लिए जगह है या नहीं आदि जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed