फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Narayangarh hospital will be gifted by the end of April

Ambala News: अप्रैल के अंत तक नारायणगढ़ अस्पताल की मिलेगी सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Narayangarh hospital will be gifted by the end of April
नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल। आर्काइव - फोटो : संवाद
नारायणगढ़। अब क्षेत्र के हजारों लोगों को जल्द ही 100 बेड के अस्पताल की सुविधा मिलने वाली है। अप्रैल माह के अंत तक नारायणगढ़ के 100 बेड अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद इसे मई माह में शुरू करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल अस्पताल में 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। तीन मंजिला अस्पताल का धरातल का कार्य पूरा हो गया है। जबकि पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर पेंटिंग व टाइलों का काम जारी है। अस्पताल शुरू होने के बाद नारायणगढ़, शहजादपुर और कालाअम्ब क्षेत्र के हजारों लोगों को यहीं पर नागरिक अस्पताल की तरह ही उपचार मिलेगा। इससे उन्हें सिटी या छावनी के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

दो बार तारीख व बजट में हुआ बदलाव : इस अस्पताल को 50 बेड से 100 बेड का करने के लिए वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। आठ जून 2022 में काम शुरू किया गया था। जिसके लिए शुरू में बजट भी 25 करोड़ 51 लाख रुपये मंजूर किया गया था। जिसे वर्ष 2023 में बढ़ाकर 41 करोड़ 64 लाख रुपये कर दिया गया। इस अस्पताल को बीते वर्ष मार्च महीने में ही पूरा करना था, लेकिन कभी बजट ताे कभी डिजाइन में बदलाव के चलते इस कार्य को अब वर्ष 2025 में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के लिए क्वार्टर भी बनेंगे : अस्पताल के नए भवन के साथ- साथ यहां पर रहने वाले चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए क्वार्टर भी बनाए जा रहे हैं। जिनका कार्य भी अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके साथ ही अस्पताल के चारों तरफ दीवार व अन्य बाहरी काम भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed