फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Napa and police baton went on encroachment, shopkeepers protested

अतिक्रमण पर चला नपा व पुलिस का डंडा, दुकानदारों ने किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Napa and police baton went on encroachment, shopkeepers protested
दुकानदार को समझाते नपा कर्मी। - फोटो : Ambala
बराड़ा। मुख्य बाजार में बढ़ रहे अतिक्रमण पर नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। अवैध कब्जों से लग रहे जाम की गंभीर स्थिति से जनता को भारी परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए नगरपालिका ने सोमवार को अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को आरंभ किया। पुलिस चौकी इंचार्ज अमित त्यागी व उनकी टीम कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रही। इसके तहत नपा कर्मचारियों द्वारा सड़क पर सामान फैलाने वाले दुकानदारों के चालान काटे गए। पुलिस ने भी बाजार में सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन

नपा प्रशासन द्वारा दो दिन पहले मुनादी करके दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को सीमा में रखने के निर्देश दिए गए थे। इन पर कुछ दुकानदारों ने अपना सामान अपनी दुकानों के दायरों में समेट लिया, परंतु कुछ दुकानदारों ने प्रशासन के इस चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया। नगरपालिका कार्यालय से आरंभ यह अतिक्रमण हटाओ अभियान मुख्य बाजार में रेलवे स्टेशन तक चला।
विज्ञापन

नपा की इस कार्रवाई का कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया। नपा कर्मचारियों द्वारा कुछ लोगों को चेतावनी दी गई और कुछ दुकानदारों ने नपा कर्मचारियों के आह्वान पर अपना सामान पीछे समेटना शुरू कर दिया, जबकि स्टेशन के पास कुछ फल व सब्जी विक्रेता ने नपा की इस कार्रवाई का विरोध किया और उनका चालान काटा गया। मौके पर मौजूद नगरवासियों ने नपा प्रशासन की इस कार्रवाई की जमकर तारीफ की। बंसी लाल, राजेश शर्मा, दीपक कुमार, मोहन लाल, सुशील, संदीप, राजकुमार, निर्मल सिंह आदि लोगों ने नगर पालिका प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने मांग की कि नगर पालिका को अवैध कब्जा मुक्त करने के लिए दुकानदारों पर यह कार्रवाई निरंतर होती रहनी चाहिए ताकि सरकार द्वारा नगरपालिका का सौंदर्यीकरण जिस उद्देश्य से किया गया है, वह सार्थक हो और जनता को उसका लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बाजार में जो लोग अपने वाहन खड़े करके दुकानदारी करने चले जाते हैं। इस कारण बाजार में भीड़ और जाम की स्थिति बन जाती है। सोमवार को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनके चालान काटे और भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
अमित त्यागी, इंचार्ज पुलिस चौकी, बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed