फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nanak Naam Chandi Kala, Tere Bhaane Sarbat Da Bhala

Ambala News: नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाने सरबत दा भला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Nanak Naam Chandi Kala, Tere Bhaane Sarbat Da Bhala
फूलों से सुस​ज्जित धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का स्वरुप। संवाद
अंबाला। नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाने सरबत दा भला, गुरु नानक की वडियाई, नानक नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार शबद गायन से नगर कीर्तन का माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 554 वें प्रकाश पर्व पर आयोजित महान नगर कीर्तन में संगत ने गुरु चरणों में शीश नवाकर सुख-शांति की अरदास की और आशीर्वाद पाया। नगर कीर्तन धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में किया, जोकि हरगोलाल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से दोपहर ढाई बजे शुरू होकर बीसी बाजार स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचा और फिर यहां से बैंडबाजों, ट्राॅलियों, गतका पार्टी और स्कूल के बच्चों के साथ नगर कीर्तन बाजार की तरफ रवाना हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान घुड़सवारों ने भी करतब दिखाकर संगत को निहाल किया। गतका पार्टी में शामिल बच्चों ने भी अपनी कला का बेहतरीन तरीके से प्रदर्शन किया। संगत ने सभी का तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए बाजारों को भी फूल और रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया था। कीर्तन जिस बाजार से गुजरा, वहां की एसोसिएशन और दुकानदारों ने पूरी श्रद्धाभाव से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने संगत में मिष्ठान का वितरण किया तो किसी ने पुष्प वर्षा करके संगत का स्वागत किया। नगर कीर्तन के आयोजन के लिए कैंट थाने की पुलिस भी पुरी तरह से मुस्तैद रही। वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए भी दूसरे रास्ते का विकल्प रखा गया। नगर कीर्तन कैपिटल चौक से आरंभ होकर राय मार्केट, विजय रतन चौक, पंजाबी गुरुद्वारा साहिब, कबाड़ी बाजार, पुल चमेली, इकबाल गंज रोड, पुरानी सब्जी मंडी, गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी से होता हुआ शाम को हरगोलाल रोड पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में संपन्न हुआ।

नगर कीर्तन में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार सुदर्शन सिंह सहगल सहित बीएस बिंद्रा भी मौजूद रहे। जबकि नगर कीर्तन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सर्बजीत सिंह अपनी टीम सहित मौजूद रहे। वहीं फारुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल केपी सिंह, ब्रह्मजीत सिंह खालसा, सुरजीत सिंह धामी, अमरपाल सिंह , हरमोहिंदर सिंह, विचित्र सिंह, गुरकृपाल सिंह जसल, तेजिंदर सिंह, जसप्रीत सिंह जोहार, अमरप्रीत सिंह राजू, रजिंद्र सिंह राजा, गुरमीत सिंह कालड़ा, कुलवंत सिंह, प्रभजोत सिंह लांबा, मनमीत सिंह ओबेरॉय ने नगर कीर्तन में सराहनीय सहयोग दिया।

फूलों से सुसज्जित धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का स्वरुप। संवाद

फूलों से सुसज्जित धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का स्वरुप। संवाद

फूलों से सुसज्जित धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का स्वरुप। संवाद

फूलों से सुसज्जित धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का स्वरुप। संवाद

फूलों से सुसज्जित धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का स्वरुप। संवाद

फूलों से सुसज्जित धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का स्वरुप। संवाद

फूलों से सुसज्जित धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का स्वरुप। संवाद

फूलों से सुसज्जित धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का स्वरुप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed