फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nanak has come, Nanak has come, Kaliyuga taran Guru Nanak has come

Ambala News: नानक आया, नानक आया, कलियुग तारण गुरुनानक आया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Nanak has come, Nanak has come, Kaliyuga taran Guru Nanak has come
साझी प्रभातफेरी में पांच प्यारों का स्वागत करती संगत। संवाद

विज्ञापन
अंबाला। नानक आया, नानक आया, कलियुग तारण गुरु नानक आया शब्द कीर्तन और भजन से संगत ने साझी प्रभातफेरी में नाम सिमरण किया। प्रभातफेरी का आयोजन धन-धन श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशी में रविवार सुबह किया।
प्रभातफेरी पांच प्यारों की अगुवाई में निकाली गई। इसमें महेशनगर क्षेत्र के 15 से अधिक गुरुद्वारा साहिब के पदाधिकारियों ने संगत सहित हिस्सा लिया। लगभग 2500 से अधिक संगत महेशनगर में ब्रह्मकुमारी चौक पर एकत्रित हुई और नाम सिमरण करते हुए गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंची। इस मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य व गुरुद्वारा गोबिंद नगर के प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने गुरु महाराज के 554 वें प्रकाश पर्व की पूरी संगत को बधाई दी और उन्हें गुरु द्वारा दिखाए गए सच के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग 20 वर्षों से लगातार साझी प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कभी भी संगत का उत्साह कम नहीं हुआ, बल्कि समय के साथ बच्चों, युवाओं, बुजुर्गाें और महिलाओं में भक्ति के प्रति जोश दोगुना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच रास्ते इलाकावासियों ने पुष्प वर्षा करके संगत का अभिवादन किया और संगत को मिष्ठान प्रसाद का वितरण किया। युवाओं ने आतिशबाजी भी की, वहीं बीच रास्ते को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। लगभग एक घंटे तक नगर की परिक्रमा करने के बाद प्रभातफेरी गुरुद्वारा गोबिंद नगर पहुंची। यहां प्रबंधक कमेटी ने साझी प्रभातफेरी में शामिल संगत का जोरदार स्वागत किया। संगत ने गुरु चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी सुरजीत सिंह ने गुरु चरणों में अरदास की। तत्पश्चात संगत में प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद संगत ने पंगत में बैठकर सभी ने लंगर ग्रहण किया।

कार्यक्रम में ये गुरुद्वारे हुए शामिल

प्रभातफेरी में गोबिंद नगर गुरुद्वारा की संगत के अलावा श्याम नगर गुरुद्वारा, दयालबाग गुरुद्वारा, महेश नगर गुरुद्वारा, प्रीत नगर गुरुद्वारा, पालम विहार गुरुद्वारा, माता साहिब कौर गुरुद्वारा, बाबा दीप सिंह जी शाहिद आदि कई गुरुद्वारों से संगत ने साझी प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। इस दौरान गुरुद्वारा पदाधिकारियों को सुदर्शन सिंह सहगल की तरफ से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह भल्ला, कृष्ण सिंह, नवनीत सिंह बब्बर, हरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, जगजीत सिंह दारा, गुरबचन सिंह, सुखविंदर सिंह, केवल सिंह, मनजीत सिंह, हरपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, जसवंत सिंह भाटिया, गुरबख्श सिंह, मेहरबान सिंह, एसएस मान, गुरबख्श सिंह, जसपाल सिंह सहित बांके बिहारी मंदिर से प्रधान दिनेश बहल, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश शर्मा, जेपी उप्पल और अनिल चोपड़ा मौजूद रहे।

साझी प्रभातफेरी में पांच प्यारों का स्वागत करती संगत। संवाद

साझी प्रभातफेरी में पांच प्यारों का स्वागत करती संगत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed