फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Names of employees re-uploaded on HKRN portal, salaries to be released soon

Ambala News: एचकेआरएन के पोर्टल पर दोबारा चढ़े कर्मचारियों के नाम, जल्द जारी होगा वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Names of employees re-uploaded on HKRN portal, salaries to be released soon
अमर उजाला में 4 जनवरी को प्रका​शित समाचार
अंबाला। जिले के नागरिक अस्पतालों में हरियाणा रोजगार कौशल निगम (एचकेआरएन) के तहत लगे 60 कर्मचारियों के नाम एक बार फिर पोर्टल पर अपलोड होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यालय स्तर ने अपनी गलती में सुधार करते हुए पोर्टल को दुरुस्त कर लिया है। दोबारा से कर्मचारियों के नाम को चढ़ाया जा रहा है ताकि चार माह से रुका हुआ वेतन उन्हें मिल सके। अमर उजाला ने 4 जनवरी को कर्मचारियों के परिवार पर छाए आर्थिक संकट के समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मुख्यालय स्तर पर संज्ञान लेते हुए इस गलती में सुधार किया गया। उधर, नाम अपलोड करने के साथ-साथ कर्मचारियों के कांट्रेक्ट रिन्यू की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है ताकि जल्द ही कर्मचारियों के खाते में पैसा आ सके। जिले के 60 कर्मचारियों में नागरिक अस्पतालों में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड शामिल है, जो कई वर्ष से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वेतन रुकने के बाद पोर्टल पर नाम नहीं दिख रहा था। कर्मचारियों के विरोध के बाद मुख्यालय स्तर से कर्मचारियों के परिवार पहचान पत्र भी जमा करवा लिए थे।
विज्ञापन




पोर्टल में कर्मचारियों के नाम अपलोड करने के बाद वेतन जारी कर दिया जाएगा। यह मुख्यालय स्तर पर काम चल रहा है।

- डॉ. राकेश सहल, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed