फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nagar nigam start dor step of citizan scheeme

पहल: निगम में नहीं खाने होंगे आपको धक्के, घर पर मिलेगी हर सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nagar nigam start dor step of citizan scheeme
अंबाला सिटी। अब शहरवासियों को किसी भी काम के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शहरवासियों को तमाम सुविधाएं घर बैठे ही मिलेंगी। इसके लिए न तो किसी को आनलाइन आवेदन करना पड़ेगा न ही कोई रजिस्ट्रेशन। अलबत्ता अनपढ़ लोगों को भी घर बैठे ही सभी सुविधाएं मुहैया करवाने की नगर निगम ने योजना बना ली है। इस योजना को नाम दिया गया है डोर स्टैप आफ सिटीजन सर्विस। डोर स्टेप आफ सिटीजन सर्विस की शुरूआत वाला अंबाला नगर निगम प्रदेश का पहला निगम बन जाएगा। एक-दो दिन में इस सेवा का वर्क आर्डर कर दिया जाएगा। सेवा के लिए तमाम कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी हैं। नगर निगम अंबाला शहर के अधीन आने वाली करीब तीन लाख की आबादी को इस योजना से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

निगम कर्मचारी आएंगे आपके घर
सर्विस के तहत नगर निगम का कर्मचारी खुद आपके घर आएगा। इस योजना को कई चरणों में शुरू किया जाएगा। पहले चरण के तहत केवल जन्म-मृत्यु की सुविधा ही इस सेवा के तहत उपलब्ध करवाई जाएगी। दूसरे चरण में विवाह पंजीकरण और प्रापर्टी ट्रांसफर के अलावा हाउस टैक्स की सुविधा भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जानिए कितने लोग आते हैं निगम में रोजाना
नगर निगम में करीब 12 सेवाएं सीएफसी खिड़की के माध्यम से दी जाती हैं। रोजाना की बात करें तो करीब 200 लोग यहां आते हैं। जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीकरण के लिए रोजाना 100, हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए भी इतने ही लोग निगम कार्यालय आते हैं। रेंट के अलावा प्रॉपर्टी ट्रांसफर इत्यादि की भी करीब 10 से 15 एप्लीकेशन औसतन आती हैं। कई बार लोगों को घंटों बर्बाद करने के बाद बैरंग लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे मिलेंगी सुविधा
नगर निगम टोल फ्री नंबर या व्हाट्सएप नंबर जारी करेगा। उपभोक्ता उसपर रिक्वेस्ट डालेगा। इसके बाद नगर निगम की टीम उपभोक्ता को फोन पर अप्वाइंटमेंट देगा। साथ ही सर्विस लेने के लिए जरूरी दस्तावेज की लिस्ट भी बताएंगे। अप्वाइंटमेंट के अनुसार ठेकेदार का कर्मी घर पर जाकर दस्तावेज डिजिटल स्कैन करेगा और पोस्टल के माध्यम से आपके घर सर्टिफिकेट पहुंच जाएगा।

100 रुपये देने होंगे सेवा के लिए
इस सेवा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को 100 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें से 85 रुपये ठेकेदार के होंगे। इसके अलावा 15 रुपये नगर निगम की प्रोसेसिंग फीस होगी। इसके अलावा उस सर्विस के जो भी चार्ज लगते हैं, वह अलग से देने होंगे।
शुरूआती चरण में हम केवल जन्म-मृत्यु सर्टिफिकेट के लिए इस सर्विस की शुरूआत कर रहे हैं। इसके बाद इस सेवा का विस्तार किया जाएगा।
रोहताश बिश्नोई, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed