फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nagar Kirtan taken out on the occasion of Prakash Parv

Ambala News: प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

Sun, 04 Jan 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 04 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan taken out on the occasion of Prakash Parv
शहर के गुरुद्वारा श्री बादशाही बाग साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा श्री बादशाही बाग साहिब से आरंभ हुआ। जिसकी अगुवाई पांच प्यारों ने की। नगर कीर्तन सुबह 11:30 बजे गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होते हुए जो मानव चौंक, अग्रसेन चौक, कपड़ा मार्केट, रेलवे रोड, कोतवाली बाजार, कुम्हार मोहल्ला, जगाधरी गेट, पटेल रोड, मीरी पीरी चौंक से होता हुआ गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में गुरु हरगोबिंद हाई स्कूल, गुरु हरगोबिंद साहिब पब्लिक स्कूल, कलगीधर स्कूल व कई शिक्षण संस्थानों ने हिस्सा लिया। गतका जत्थे ने गतका जौहर दिखाए व अंबाला की संगतों ने लंगर लगाकर नगर कीर्तन का स्वागत किया। सिक्ख फेडरेशन में महासचिव चरनजीत सिंह टक्कर ने कपड़ा मार्केट पहुंचने पर नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की बधाई दी। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब के मैनेजर प्रीतपाल सिंह, सतिंद्र सिंह बंटी, सरबजीत सिंह ओबेरॉय, प्रीतम सिंह बादशाही बाग, सुरिंद्र पाल सिंह, हरप्रीत सिंह जुनेजा, सिमरनपाल सिंह, जसप्रीत सिंह बादशाही बाग विशेष रूप से मौजूद रहे।

शहर के गुरुद्वारा श्री बादशाही बाग साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। प्रवक्ता

शहर के गुरुद्वारा श्री बादशाही बाग साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed