फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nagar Kirtan led by Panj Pyars, Ambala

पंज प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan led by Panj Pyars, Ambala
अंबाला शहर से निकले नगर कीर्तन में शामिल संगत। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब बाउली साहिब अंबाला शहर से श्री गुरु नानक देव जी के विवाह की खुशी में निशान साहिब की छत्र छाया में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन सपाटू रोड, मीरी-पीरी चौक, लक्कड़ बाजार से होता हुआ गुरुद्वारा गोबिंदपुरा पहुंचा, जहां सैकड़ों की संख्या में संगत ने स्वागत किया।
हरपाल सिंह मच्छौंडा सदस्य एसजीपीसी ने सेवक जत्थे के सदस्यों व निशानची सेवकों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। बताया कि श्री गुरु नानक देव जी का शुभ विवाह 1485 ई. में आज के दिन बटाला जिला गुरदासपुर में माता सुलखणी जी के साथ हुआ था जिसको बाबे दे विवाह के रूप में कीर्तन दरबार व नगर कीर्तन द्वारा बड़ी श्रद्धा व भावना से मनाया जाता है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा गोबिंद पुरा साहिब में भव्य कीर्तन दरबार सजाए जा रहे हैं जिसमें विशेष रूप से ज्ञानी हरपाल सिंह फेतहगढ़ साहिब ने गुरु नानक के शुभ विवाह पर विस्तारपूर्वक संगतों को कथा के रूप में जानकारी दी व भाई बलबीर सिंह चंडीगढ़ वाले, प्रसिद्ध कथावाचक ज्ञानी शेर सिंह अंबाला वाले, भाई कर्मजीत सिंह पंजोखरा साहिब वाले आदि जत्थों ने कथा कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विशेष रूप से रणबीर सिंह फौजी सीनियर अकाली नेता व जगमीत सिंह, अरविंदर सिंह जोश, सुरेंद्र पाल सिंह, रविंद्र सिंह सोनू, मैनेजर कुलदीप सिंह, नौजवान खालसा दल के सदस्यगण, सेवक जत्था अंबाला शहर, रणजीत सिंह विक्की, भाई सुखबीर सिंह ग्रंथी गुरुद्वारा मंजी साहिब आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed