फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nagar Kirtan held on the occasion of Prakash Parv

Ambala News: प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan held on the occasion of Prakash Parv
अंबाला छावनी के बब्याल से निकली नगर कीर्तन में फूलों से सुशो​भित गुरु महाराज की पालकी साहिब। सं
अंबाला। सरबंसदानी दसवें पातशाह धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के संबंध में रविवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला जाएगा। बब्याल स्थित गुरुद्वारा श्री अकालगढ़ साहिब से दोपहर लगभग एक बजे नगर कीर्तन आरंभ हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में भाई रणधीर सिंह के जत्थे ने संगत को नाम सिमरण करवाया व गुरु इतिहास सुनाकर निहाल किया। नगर कीर्तन के रास्तों को संगत की तरफ से सजाया गया और संगत के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। नगर कीर्तन बब्याल व आसपास के क्षेत्रों की परिक्रमा करके वापिस गुरुद्वारा साहिब पर जाकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

आज होंगे समागम
सोमवार को गुरु महाराज के प्रकाश पर्व पर अंबाला छावनी सहित सिटी के गुरुद्वारों में कथा व कीर्तन समागम होंगे। इसे लेकर गुरुद्वारा प्रबंधकों ने तैयारियां संपन्न कर ली हैं। अंबाला छावनी के गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में सोमवार सुबह गुरु चरणों में अरदास उपरांत श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे, तत्पश्चात समागम आरंभ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 7.45 बजे पाठ की समाप्ति उपरांत 9.15 बजे तक हजूरी रागी जत्थे कीर्तन और आसा की वार श्रवण करवाएंगे। इसके बाद 10.45 बजे तक स्त्री सत्संग जत्था शब्दी कीर्तन से संगत को निहाल करेगा। 10.45 से 12.30 बजे तक छोटे बच्चों को कार्यक्रम होगा जोकि गुरु इतिहास सुनाकर सम्मान प्राप्त करेंगे। समागम की समाप्ति पर दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से आए कीर्तनी संगत को नाम सिमरण करवाएंगे और गुरु महाराज की जीवनी पर आधारित इतिहास सुनाएंगे। कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु महाराज का अटूट लंगर बांटा जाएगा।

अंबाला छावनी के बब्याल से निकली नगर कीर्तन में फूलों से सुशोभित गुरु महाराज की पालकी साहिब। सं

अंबाला छावनी के बब्याल से निकली नगर कीर्तन में फूलों से सुशोभित गुरु महाराज की पालकी साहिब। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed