फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nagar Kirtan came out of Mahesh Nagar and village Boh

महेश नगर व गांव बोह से निकला नगर कीर्तन..

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan came out of Mahesh Nagar and village Boh
गांव बोह में नगर कीर्तन के दौरान मौजूद श्रद्धालु - फोटो : Ambala
अंबाला। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में महेश नगर व गांव बोह में नगर कीर्तन निकाला गया। इस मौके पर गुरु रविदास जी की वाणियों का उच्चारण किया गया और भजनों के माध्यम से सतगुरु जी की महिमा का गुणगान किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि गुरु रविदास जी महान संत, समाज सुधारक व निर्गुण संप्रदाय के बहुत प्रसिद्ध संत थे। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने जलपान व लंगर की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर प्रधान सरदारा राम, वजीर सिंह, राम स्वरूप, लक्ष्मी, रेणू, गीता, विद्या, संदीप, गोगी, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

घरों से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को अलग करने की ग्रामीणों ने ली शपथ
अंबाला। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर गांव जनेतपुर में मंगलवार महासफाई अभियान चलाया गया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी डॉ. दलजीत सिंह ने ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि साफ सफाई रखना हम सबका कर्तव्य बनता है। खंड समन्वयक रणजीत कुमार द्वारा ग्रामवासियों को स्वच्छता के विभिन्न घटकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गांववासियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई और ग्रामीणों ने कहा कि हम एकल प्लास्टिक उपयोग को अपने जीवन से पूर्णता बाहर निकाल देंगे। हम कपड़े या जूट के थैले का उपयोग करेंगे। घर से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे का सही निपटान करेंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान उधम सिंह, ग्राम सचिव अजीत सिंह, जेबीटी शिक्षक राजेंद्र कौर, अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी राकेश पांडे, एचएसआर एलएम से मैडम ममता वालिया, रोजगार सहायक किरण पाल, सरदार स्वर्ण सिंह, छत्तर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed