फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nagar Kirtan came out from different markets of the city

शहर के विभिन्न बाजारों से निकला नगर कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan came out from different markets of the city
अंबाला शहर में निकाले गए नगर कीर्तन में माथा टेकते श्रद्धालु। - फोटो : Ambala
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव की खुशी में शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का आरंभ ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब से पंज प्यारों, निशान साहिब की अगुवाई व श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में आरंभ हुआ। यह नगर कीर्तन मीरी पीरी चौक, नाहन हाउस, जगाधरी गेट व शहर के मुख्य बाजारों से होता हुआ गुरुद्वारा मंजी साहिब पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब हाई स्कूल, एसजीएचजीएस पब्लिक स्कूल व अन्य स्कूलों के छात्रों व स्टाफ ने भाग लिया। एसजीपीसी के सदस्य हरपाल सिंह मच्छौंडा ने बताया कि हजारों की संख्या में संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के समक्ष माथा टेकते हुए प्रार्थना की। नगर कीर्तन का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया और संगत की ओर से जगह-जगह लंगर का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं गतका पार्टी ने शस्त्र प्रदर्शन से सभी का हैरान कर दिया।

अंबाला शहर में नगर कीर्तन निकालते श्रद्धालु।

अंबाला शहर में नगर कीर्तन निकालते श्रद्धालु।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed