फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nadda told the workers how to strengthen the organization

नड्डा ने कार्यकर्ताओं को बताए संगठन मजबूत बनाने के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nadda told the workers how to strengthen the organization
अंबाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पीकेआर जैन वाटिका बीएड कॉलेज पहुंचने पर पुष्प से वर्? - फोटो : Ambala
अंबाला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बलाना मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर भी बातचीत की और संगठन को कैसे मजबूत बनाए रखना है, इस संबंध में उनका मार्गदर्शन किया। नड्डा ने कार्यकर्ताओं को जनता से कैसे संपर्क किया जाता और आपस में संगठन के लोगों से कैसे संबंध बनाए रखने हैं, इसके बारे में भी बारीकी से बताया।
विज्ञापन

इससे पूर्व स्कूल में हेलीकॉप्टर से उतरते समय विभिन्न भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने फूलों की वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया व मंडल पदाधिकारियों व पन्ना प्रमुखों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने मंडल पदाधिकारियों व शक्ति प्रमुख केंद्र का परिचय भी लिया।
विज्ञापन

बैठक में विधायक असीम गोयल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अंबाला बैठक में पहुंचने पर पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस मौके पर संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। विधायक असीम गोयल ने छह अप्रैल को आयोजित किए गए पार्टी के पहले पन्ना प्रमुख सम्मेलन की विस्तृत जानकारी दी। उनके सामने पन्ना प्रमुख सम्मेलन का एक वीडियो भी प्रस्तुत किया। इस अवसर विधायक असीम गोयल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अप्रैल 2023 में होने वाले पन्ना समिति के कार्यक्रम में आने का भी आमंत्रण दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पहला पन्ना प्रमुख सम्मेलन जो विधायक असीम गोयल ने किया था वह उसमें खुद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 2009 में 10 आदमी तलाशने मुश्किल होते थे
जेपी नड्डा ने कहा कि जब वह 2009 में यहां 10 दिनों के प्रवास पर आए थे, तब पूरे मंडल में 10 आदमी ढूंढ़ने मुश्किल होते थे और आज एक बूथ पर 15 से 20 पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं की टीम असीम ने बना रखी है। जोकि सराहनीय है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री व हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री रविंद्र राजू, स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज, सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक घनश्याम अरोड़ा, जिला अध्यक्ष राजेश बतोरा, डॉ. संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष गुरजंट सिंह, मंडल अध्यक्ष पार्षद हितेश जैन, मंडल अध्यक्ष पार्षद अर्चना छिब्बर, जिला उपाध्यक्ष मनदीप राणा, पूर्व विधायक राजबीर र्बाडा व अन्य मौजूद रहे।

अंबाला शहर के संगीत पैलेस में आयोजित बैठक में मौजूद पन्ना प्रमुख

अंबाला शहर के संगीत पैलेस में आयोजित बैठक में मौजूद पन्ना प्रमुख- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed