फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   murder of boy, ambala

समझौता करने गए युवक की हत्या

Mon, 11 Jul 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Mon, 11 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
murder of boy, ambala
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
रविवार रात को रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना में सरसेहड़ी गांव के रहने वाले अजय कुमार की मौत हो गई। लहूलुहान हालत में उसे कैंट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

जानकारी देते हुए मृतक के पिता जसविंद्र ने बताया कि उसका बेटा घर पर ही था, तभी एक युवक घर पर उसे बुलाने के लिए आया। पिता के अनुसार उसके बाद उसे सूचना मिली कि उसका बेटा बुरी तरह से लहूलुहान हो गया है और उसे सिविल अस्पताल कैंट लाया गया है। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  मृतक अजय की एक अन्य आरोपी से पुरानी रंजिश चल रही थी, जो लड़का अजय को घर पर बुलाने आया था। उसने अजय से कहा था कि वे उसके आरोपी लड़के से समझौता करवाकर इस रंजिश को खत्म करवा देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय उस आरोपी युवक से बातचीत कर रहा था, लेकिन तभी वहां अचानक झगड़ा हो गया और देखते ही देखते आरोपी युवक ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में हथियार का वार अजय के दिल के पास लगा, जिससे काफी खून बहने लगा। उधर, सूचना मिलने पर एसीपी सुरेश कौशिक भी कैंट अस्पताल में पहुंच गए। उन्होंने युवक के शव का जायजा लिया और परिजनों से पूछताछ की। एसीपी सुरेश कौशिक के अनुसार इलाका पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। हत्यारे के खिलाफ केस दर्ज कर जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed