{"_id":"5fa5ad628ebc3e9ba326641f","slug":"murder-ambala-news-knl50059888","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा के साथ करियाना की दुकान पर सामान लेने गए कक्षा 9 के छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा के साथ करियाना की दुकान पर सामान लेने गए कक्षा 9 के छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या
विज्ञापन
murder
- फोटो : Ambala
अंबाला। चाचा के साथ करियाना स्टोर पर सामान लेने गये कक्षा 9वीं के छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने मृतक के चाचा के ऊपर भी चाकुओं से वार किया, वारदात में चाचा बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई रेफर किया गया है। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पंजोखरा पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हत्या की ये वारदात शाम छह बजे के आसपास की है। आकाश उम्र (17) अपने चाचा अजय कुमार के साथ पंजोखरा में ही एक करियाना स्टोर पर सामान लेने गया था। पिता राजकुमार ने बताया कि यहां पहले से ही टुंडली गांव का एक युवक खड़ा था। उसका नाम अंग्रेज सिंह बताया जा रहा है। राजकुमार के अनुसार आरोपी युवक ने उसके बेटे से गाली गलौज की थी। जब उसके बेटे व भाई अजय ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। पता चला है कि आरोपी ने पहले चार वार आकाश पर किए थे। छाती पर हुए गहरे वारों की वजह से आकाश वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी ने अजय पर भी हमला किया। चाकू लगने के कारण वह भी जख्मी हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 17 साल के आकाश की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने आकाश के चाचा को भी निशाना बनाया। वह भी चाकुओं के वार से बुरी तरह जख्मी हो गया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। उधर पंजोखरा पुलिस ने वारदात के तुरंत बाद ही फरार हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। अभी तक पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार होने की पुष्टि नहीं की है। बेटे की हत्या के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मां बिलखते हुए अस्पताल में अपने बेटे को एक बार जिंदा देखने की बात कह रही थी।
पीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम
चाकुओं के वार से बुरी तरह जख्मी हुए आकाश को उपचार के लिए पंजोखरा की पीएचसी में दाखिल करवाया गया था। यहां उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि हालत खराब होने के कारण अजय को सिटी के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। आकाश की मौत होने की पुष्टि के बाद शव को भी नागरिक अस्पताल भेज दिया गया था। सूचना के बाद पंजोखरा पुलिस भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन
जिस युवक ने आकाश पर हमला कर उसकी हत्या की है उसे तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। शुरुआत जांच में गाली गलौज के बाद हमले की बात सामने आई है। जांच में असल वजह भी सामने आ जाएगी।
-मोहन लाल, एसएचओ, पंजोखरा

murder- फोटो : Ambala

murder- फोटो : Ambala