फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   murderer will be presented in Ambala court today, Sister stabbed 41 times with small sword

Ambala: हत्यारे को आज किया जाएगा कोर्ट में पेश; बहन पर छोटी तलवार से किए थे 41 वार, पोस्टमार्टम में खुलासा

Wed, 13 Dec 2023 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Dec 2023 09:30 AM IST
सार

बहन के हत्यारे आरोपी कर्ण ने वीडियो की आखिर में कहा कि बहन-मुझे माफ करना। मुझसे जो हुआ वह मजबूरी थी। वहीं वीडियो में धमकाया कि इसके लिए जिम्मेदार बहनोई और स्थानीय नेता को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
murderer will be presented in Ambala court today, Sister stabbed 41 times with small sword
आरोपी करण, मृतका भावना जायसवाल का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंबाला के कच्चा बाजार निवासी बहन की हत्या करने के बाद मंगलवार को वीडियो वायरल कर गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर सरेंडर करने जा रहे हत्यारोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को यानि आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी ओर पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि बहन के शरीर पर 41 जगह छोटी तलवार से वार किए गए थे। फिर उसका गला रेत दिया गया।

विज्ञापन


हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद बीती रात आरोपी भाई मौके से फरार हो गया था। विदित हो कि बहन की हत्या से एक घंटे पहले भी आरोपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मजबूरी में वारदात की बात कही थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बहन के हत्यारोपी कर्ण उर्फ कालू ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर बने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया। इसमें बहन के पति समेत अंबाला की एक पार्टी के नेता पर बहन को कॉल करने के गंभीर आरोप लगाए। साथ ही कहा कि इन्हीं की वजह से खून के आंसू रोने पड़ रहे हैं। उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाशों के साथ संपर्क में रहने की बात स्वीकार की। आरोपी ने एकबार फिर दोहराया कि वह अपनी बहन की हत्या करने के लिए मजबूर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारे ने बताई ये वजह
अंबाला में ही एक पार्टी के नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसने कहा कि 10 दिन पहले वह उनकी गली में आया था, जिसके कारण आज बहन को चाकू घोंपने पड़े। उसने कहा कि ऐसे गंदे इंसान को वक्त ही जवाब देगा। बहन की हत्या के लिए उसने आरोपी नेता और बहनोई को जिम्मेदार ठहराया। उसने बताया कि मेरठ में झूठ बोलकर उसकी बहन की शादी कराई गई थी।

दोनों के मांगलिक की बात कहकर नौ दिन में शादी कर दी गई थी। इसके कुछ दिन बाद ही उसका बहनोई उसकी बहन को चौक पर छोड़कर चला गया था। उसकी बहन लिफ्ट लेकर घर तक पहुंची। उस दिन उसने सोच लिया था कि हमारी बहन मर गई। आरोपी ने कहा कि उसने उसी दिन बहन से रिश्ता तोड़ने की बात कही थी, लेकिन उसके माता-पिता बेटी का घर बसाना चाहते थे। इस कारण उसे साथ रखा था।

उधर जांच अधिकारी एसआई राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपी भाई ने 30 नहीं बल्कि बहन के शरीर पर गर्दन से लेकर पैरों तक करीब 41 जगह छोटी तलवार से वार किए थे। आखिर में गला भी रेत दिया। पुलिस ने आरोपी के पिता राकेश कुमार की शिकायत पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

आरोपी वीडियो में बोला - बहन मुझे माफ करना, जो हुआ मजबूरी थी
आरोपी कर्ण ने वीडियो की आखिर में कहा कि बहन-मुझे माफ करना। मुझसे जो हुआ वह मजबूरी थी। वहीं वीडियो में धमकाया कि इसके लिए जिम्मेदार बहनोई और स्थानीय नेता को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। वहीं वीडियो में गृहमंत्री अनिल विज से गुहार लगाते हुए कहा कि मैं कोर्ट या विज साहब के दफ्तर पर आत्मसमर्पण कर दूंगा, लेकिन संबंधित नेता व बहन के पति पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं आरोपी ने मेरठ से भांजी को बुलाकर बहन का अंतिम संस्कार कराने की गुहार भी लगाई थी।

पिता बोले - उसके सामने दरवाजा बंद कर बेटी को मारा

पुलिस को दी शिकायत में मृतक भावना के पिता राकेश कुमार ने बताया कि वह पुल चमेली पर हाट-डाग की रेहड़ी लगाते हैं। तीन बच्चे हैं और छोटे बेटा आरोपी कर्ण नशे का आदी है। वह अक्सर बाहर ही रहता है।उसकी बेटी की शादी मेरठ में दो साल पहले अंकुर जैन से शादी डॉट कॉम वेबसाइट के जरिए हुई थी। बाद में बेटी अभया जैन हुई।

बताया कि बेटी मुस्कान का ससुराल वालों से मनमुटाव होने के कारण वह करीब आठ माह पहले ही हमारे घर आ गई थी। 11 दिसंबर को कोर्ट में दोनों पक्षों की सहमति के बीच तलाक का केस डाला गया था, जिसकी 10 जुलाई 2024 को डेट थी। इससे पहले सोमवार की शाम को वह घर पर थे और बेटी भावना पिछले कमरे में सो रही थी, जबकि पत्नी बाजार से सूप लेने गई थी। इतने में कमरे में बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। देखा तो कर्ण ने कमरे का अंदर से दरवाजा लगाया हुआ था और हाथ में छोटी तलवार पकड़े हुए था। दरवाजे के शीशे से सब दिखाई दे रहा था। कर्ण अपने हाथ में लिए छोटी तलवार से बेटी पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा था।

पिता ने बताया कि पेट, छाती, पीठ, गर्दन, बाजुओं, टांगों पर काफी वार किये और उसका गला भी तलवार से काट दिया। शोर मचाने पर दूसरा बेटा मनीष और पड़ोसी आए। दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो कर्ण दूसरे दरवाजे से फरार हो गया। कर्ण हमला करते हुए बोल रहा था कि तुमने हमारी बदनामी करवा दी है। पुलिस को फोन करने के बाद कमरा खोलकर देखा तो बेटी खून से लथपथ होकर तड़प रही थी और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारी के अनुसार

बहन की हत्या करने के मामले में आरोपी भाई पर धारा-302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने हत्या करने के एक-दो कारण बताए हैं, उनकी गहनता से जांच की जा रही है। लारेंस बिश्नोई ग्रुप का नाम अपने आप को सोशल मीडिया पर चमकाने के लिए ले रहा है। ऐसा कुछ भी नहीं है। न ही इसकी कोई ऐसी हिस्ट्री है जो इतने बड़े अपराधी गैंग से जुड़ा हो। -नरेश, इंस्पेक्टर, अंबाला कैंट थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed