फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal elections: Nomination filled for the post of councilor from Ward 6

नगरपालिका चुनाव- मंगलवार को वार्ड 6 से सदस्य पद के लिए राजेश कुमार ने भरा नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Nomination filled for the post of councilor from Ward 6
नगर पालिका नारायणगढ़ के चुनाव के नामांकन-पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन मंगलवार को वार्ड 6 से सदस्य पद (पार्षद) के लिए राजेश कुमार पुत्र विद्या सागर ने नामांकन-पत्र दाखिल किया है। नगरपालिका चुनाव के एआरओ एवं तहसीलदार दिनेश सिंह को राजेश कुमार ने अपना नामांकन-पत्र सौंपा। बता दें कि नगरपालिका नारायणगढ़ के अध्यक्ष और सभी 15 वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए 19 जून को मतदान होगा और 22 जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किये जाएंगे।
विज्ञापन

30 मई से शुरू हुए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों द्वारा 4 जून तक केवल 2 जून (अवकाश होने के कारण) को छोड़कर प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 6 जून को होगी। उम्मीदवारों द्वारा 7 जून, 2022 तक 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। 7 जून को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दोपहर 3 बजे अलॉट किए जाएंगे। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची भी 7 जून 2022 को प्रकाशित की जाएगी तथा 7 जून को ही मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित होगी। 19 जून को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पहले मतदान का समय शाम 5 बजे तक होता था, लेकिन इस बार गर्मी के मौसम को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। यदि आवश्यक हुआ तो पुन: मतदान 21 जून को करवाया जा सकता है। नगरपालिका चुनाव के नामांकन पत्र उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नारायणगढ के कार्यालय के कोर्ट रूम, कमरा नंबर-02, में रिटर्निंग अधिकारी या दिनेश सिंह सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार नारायणगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किये जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed