फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   MRI done at Home Minister Vij's Cantonment Civil Hospital

गृहमंत्री विज की छावनी नागरिक अस्पताल में हुई एमआरआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
MRI done at Home Minister Vij's Cantonment Civil Hospital
अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज आंखों से बार-बार पानी बहने के कारण मंगलवार को एमआरआई करवाने के लिए छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचे। सुबह करीब 9 बजे ही अस्पताल पहुंचने पर उनके दिमाग व आंखों की एमआरआई हुई। इस बीच मंत्री विज करीब दो घंटे अस्पताल में रहे। विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित रेडियोलॉजिस्ट की निगरानी में उनकी एमआरआई हुई। बताया जाता है कि मंत्री विज का पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञों से उपचार चल रहा है। उनके कहने पर ही वह आंख का एमआरआई करवाने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

हालांकि रिपोर्ट ठीक आने की बात कही जा रही है लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो मंत्री विज की रिपोर्ट को पीजीआई के डॉक्टरों के पास ही भेजा जाएगा ताकि उचित उपचार शुरू हो सके। बता दें कि जब तक मंत्री विज अस्पताल में रहे तो अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन व एमआरआई करीब दो घंटे तक बंद रहे। बाहर बैठे लोग मंत्री के जाने का इंतजार करते रहे। करीब 11 बजे अल्ट्रासाउंड व एमआरआई सहित सीटी स्कैन शुरू कर दिए गए। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ललित का कहना था कि पीजीआई के डॉक्टरों के कहने पर आंख व ब्रेन का एमआरआई हुई थी। रिपोर्ट वहीं के डॉक्टर चेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed