{"_id":"65e8d271876ff82dec00586c","slug":"mri-and-ct-scan-technician-did-not-do-the-work-problem-ambala-news-c-36-1-sknl1003-119462-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एमआरआई और सीटी स्कैन टेक्नीशियन ने नहीं किया काम, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एमआरआई और सीटी स्कैन टेक्नीशियन ने नहीं किया काम, परेशानी
विज्ञापन
अंबाला। स्वास्थ्य विभाग की महिलाकर्मी के सीटी स्कैन, एमआरआई टेक्नीशियन पर हाथ उठाने के मामले में बुधवार दूसरे दिन भी एमआरआई और सीटी स्कैन केंद्र पर काम नहीं हुआ। इस कारण एक भी मरीज की एमआरआई और सीटी स्कैन नहीं हुआ।
मरीज और उनके तीमारदार इधर से उधर भटकते रहे। वहीं कई मरीजों को एमआरआई और सीटी स्कैन करवाने के लिए अंबाला सीटी के नागरिक अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी। मंगलवार को छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित एमआरआई रूम में स्वास्थ्य विभाग की ही महिला कर्मी ने जमकर हंगामा किया था। दोपहर के समय महिला कर्मी अपने पति की एमआरआई करवाने के लिए आई थी।
भीड़ होने के कारण महिला ने पहले अपना नंबर लगाने को कहा। इसके बाद टेक्नीशियन ने कहा कि नंबर के अनुसार ही स्कैन करेंगे। यह सुनकर महिला ने बहस शुरू कर दी, देखते ही देखते महिला ने टेक्नीशियन को मारने के लिए हाथ तक उठा दिया था। इसके बाद महिला को उसका पति कमरे से बाहर ले गया। हंगामे के बाद एमआरआई टेक्नीशियन के साथ सीटी स्कैन के विभाग के इंचार्ज शुभम ने काम बंद कर दिया। इसके बाद मरीजों को वापस लौटना पड़ा। इसके बाद टेक्नीशियन ने महिला कर्मी के खिलाफ पुलिस चौकी रेजिमेंट बाजार में शिकायत दी।
विज्ञापन
फोटो: 49
बेटे रमन के पेट में इंफेक्शन है जोकि अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लॉक में भर्ती है। चिकित्सक ने बेटे के पेट का सीटी स्कैन लिखा है। जब वह सीटी स्कैन करवाने गए तो उन्हें बताया गया कि अंबाला सीटी में होगा। उनका दूसरा बेटा अंबाला सीटी कागज लेकर गया है। लेकिन दोपहर हो गई है और उसका अभी तक नंबर नहीं आया है। जबकि बेटे की तबीयत ज्यादा खराब है।
दीपचंद, नन्हेड़ा निवासी।
फोटो: 50
माता शांति देवी की खाने वाली नली में गांठ है। इस गांठ को लेकर चिकित्सक ने सीटी स्कैन लिखा हुआ है। जब वह सीटी स्कैन करवाने आए तो महिला कर्मचारी ने बताया कि मशीन बंद है।
विकास, घीड़ गांव करनाल वासी।