फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   MP should promote industry and employment

Ambala News: उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने वाला हो सांसद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
MP should promote industry and employment
सीए अतुल जैन
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनाव को बस सिर्फ छह दिन ही रह गए है। ऐसे में सभी प्रत्याशियों ने भी प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। अंबाला लोकसभा में 14 प्रत्याशी है जो मैदान में उतरे हैं। लोगाें ने भी अपने मत से प्रत्याशियों को तराजू पर तौलना शुरू कर दिया है। अंबाला में विकास और रोजगार का मुद्दा चर्चा में है। लोगों की मांग है कि अंबाला लोकसभा से जो भी प्रत्याशी सांसद के मैदान में उतरा है। उसे अंबाला में उद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने चाहिए। इससे रोजगार की समस्या को भी समाप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

सकारात्मक सोच वाले प्रत्याशी को ही चुनें
अंबाला शहर निवासी सीए अतुल जैन ने कहा कि सांसद चुनने से पहले दल की राष्ट्र को लेकर क्या सोच है, इस पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही विकास के कार्याें को देखते हुए अपने सांसद का चुनाव करना चाहिए।
विज्ञापन


रोजगार के अवसर बढ़ाने वाला हो सांसद

अंबाला शहर निवासी आईटी इंजीनियर अशोक कुमार ने कहा कि सांसद हमारे क्षेत्र के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाता है। सांसद चुनने से पहले हमें प्रत्याशी की जानकारी होनी चाहिए। इससे पता लगाया जा सके कि वह क्षेत्र की समस्या को समझ भी सकता है या फिर नहीं। रोजगार के अवसर बढ़ाने वाले प्रत्याशी को ही चुनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय मुद्दों की हो जानकारी

अंकाउंटेंट हरदीप राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री चुनने के लिए सांसद का चुनाव करना चाहिए। सांसद चुनने से पहले प्रत्याशी क्षेत्र के मुद्दों के बारे में कितना जानता है, यह भी पता होना चाहिए। इसके बाद ही चुनाव का फैसला लेना चाहिए।

विकास कार्याें को मिले बढ़ावा

आढ़ती संजीव गर्ग ने बताया कि अपने क्षेत्र की आवाज पहुंचाने के लिए सांसद का चुनाव करना चाहिए। हमें ऐसे सांसद का चुनाव करना चाहिए जो क्षेत्र में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए काम करे। जिससे रोजगार की समस्या न हो।

सीए अतुल जैन

सीए अतुल जैन

सीए अतुल जैन

सीए अतुल जैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed