{"_id":"6645565ed2a6c80bd1094424","slug":"mother-sacrifices-herself-for-the-future-of-her-children-ambala-news-c-36-1-ame1006-123175-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बच्चों के भविष्य के लिए खुद को झोंक देती है मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बच्चों के भविष्य के लिए खुद को झोंक देती है मां
विज्ञापन
अंबाला शहर के एसआर दयानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के दौरान
अंबाला सिटी। बच्चों के भविष्य में मां के योगदान विषय पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को अंबाला शहर के एसआर दयानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम कराया। इसमें 60 छात्राओं ने भाग लिया और विषय के बारे में अपने विचार रखे।
छात्राओं ने बताया कि बच्चों के भविष्य निर्माण में माताएं बहुत ही अहम भूमिका निभाती है। एक तरफ तो वह दुनिया के साथ संघर्ष करती तो वहीं, दूसरी ओर घर परिवार की जिम्मेदारियों को भी अपने कंधों पर उठाए रहती है। ऐसे में मां अपने बच्चे के भविष्य के लिए हर प्रकार का योगदान भी देती है।
छात्रा जाह्नवी ने बताया जीवन में मां का स्थान कोई नहीं ले सकता। वह हर क्षेत्र में हमारा मार्गदर्शन करती है और बचपन से ही हमें अच्छे संस्कार देती है।
बच्चों का धैर्य बढ़ाने में करती हैं मदद
छात्रा रक्षिता ने बताया कि मां बच्चे के साथ हर समय खड़ी रहती है। बच्चा चाहें जीवन में हारे या जीते मां हमेशा बच्चे का धैर्य बढ़ाती है और उसे आगे बढ़ने में मदद करती है।
विज्ञापन
मन की हर बात समझती है
छात्रा कमाक्षी ने बताया कि मां ही एक ऐसी होती है जो बच्चे के मन की बात बिना बताए ही पढ़ लेती है। मन में चल रही दुविधा को दूर कर वह बच्चे का सही मार्गदर्शन करती है।
अच्छे बुरे की पहचान करवाती है।
छात्रा छाया ने बताया कि मां समाज की हर अच्छाई और बुराई के बारे में सबसे पहले अपने बच्चे को बताती है। जिससे बच्चे को भविष्य में सही और गलत का फैसला लेने में कोई हिचक न रहे।
दोस्त की भूमिका निभाती है मां
छात्रा भाविका ने कहा कि मां एक दोस्त की तरह अपने बच्चे का हर संशय दूर करती है और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
फटकार और प्यार दोनों भविष्य के लिए : डाॅ. चित्रा
स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. चित्रा आनंद ने छात्राओं को बताया कि मां ही बच्चे का पहला गुरु होता है। उसकी फटकार और प्रेम दोनों ही बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए होती है। सही गलत रास्ते के बारे में ही एक मां ही अपने बच्चे को बताती है। हमें अपनी मां के योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए।