फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mother and daughter cheated of Rs 31.97 lakh in the name of sending parcel

Ambala News: पार्सल भेजने के नाम पर मां-बेटी से 31.97 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter cheated of Rs 31.97 lakh in the name of sending parcel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। इंस्टाग्राम से मैरिज ब्यूरो का नंबर लेना प्राइवेट स्कूल की शिक्षिकों को मंहगा पड़ा। करीब आधा दर्जन शातिर ठगों ने कनाडा से पार्सल भेजने के नाम पर मां बेटी को डराकर खातों में गूगल पे और कभी बैंक के माध्यम से रुपये जमा कराए।
इस मामले में अमनप्रीत, बंटी कुमार, प्रकाश कुमार, आकाश पासवान, लक्ष्मी नारायण साहू और अन्य आरोपियों ने पीड़ित मां-बेटी से 31 लाख रुपये 97 हजार 731 रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

थाना बराड़ा पुलिस को दी शिकायत में बराड़ा की प्रीत नगर कॉलोनी निवासी मनप्रीत कौर ने बताया कि वह बराड़ा के एसएम जनता स्कूल में प्राइवेट नौकरी करती है। 27 सितंबर को वह इंस्टाग्राम चला रही थी तभी उसके मोबाइल पर मैरिज ब्यूरो वालों का लिंक उसके हाथ लग गया। इसके बाद मनप्रीत के व्हाटसएप पर वायस रिकार्डिंग का मेसेजे आया कि वह मुंबई मैरिज ब्यूरो से बोल रहा है। यह सुनकर युवती ने उसे अपनी माता शरणजीत कौर का मोबाइल नंबर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैरिज ब्यूरो वाले ने युवती की माता का मोबाइल नंबर अमनप्रीत को दे दिया। जिसके बाद उसने युवक ने महिला ने अपनी और उसकी बेटी के रिश्ते की बात की। बात करते हुए युवक ने बताया कि वह अनाथ है और उसे एक अच्छा परिवार व अच्छी लड़की चाहिए। महिला ने युवक को अपने परिवार से विचार-विमर्श करके बात करने की बात कही। इसके अगले दिन 28 सितंबर को युवती के मोबाइल पर युवक का फोन आया कि उसने युवती के लिए दो घड़ी, एक हीरे की अंगूठी, चार सोने के कंगन, एक ड्रेस, एक स्लीपर, एक किटी सेट सोने का, एक आई फोन कनाडा से पार्सल कर दिया है।
30 सितंबर को युवती के पास पार्सल वालों का फोन आया कि आपका दिल्ली एयरपोर्ट में पार्सल आया है। पार्सल को स्कैन करने पर इसमें आई फोन वाले बॉक्स में 6000 पाउंड हैं। जिन्हे भारत के रूपये में बदलने होंगे। इसके लिए वह रुपये एक्सचेंज करवाने बैंक में जा रहा है। मनी एक्सचेंज करने में 24 हजार टैक्स लगेगा जिसे वह गुगल पे पर भेज दे। यह सुनकर युवती ने विजय के गुगल पे नंबर पर 24000 रुपये भेज दिए। इसके बाद कूरियर वाले ने बताया कि उसने मनी एक्सचेंज करवा दी गई है और वह दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा है। जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो दिल्ली पुलिस ने उसे रोक लिया और कनाडा से आए पार्सल के बारे में पूछा। पार्सल वाले युवक ने पुलिस कर्मी से उसकी बात करवाई तो पुलिस कर्मी ने युवती को बताया कि इस पार्सल में 90 लाख का सामान है। इस पर पुलिस कर्मी ने युवती को धमकाते हुए कहा कि वह गलत धंधा करती है और वह अपराधी है। इसके बाद कथित रूप से पुलिस कर्मी डरा धमकाकर युवती से रुपये ऐंठता रहा।

इस दौरान वह अलग-अलग अधिकारियों के पदनाम का प्रयोग करता रहा। घबराई युवती ने 31 लाख 97 हजार 731 रुपये आरोपी को भेज भी दिए। इस दौरान महिला को अलग-अलग लोग फोन कर परेशान कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में अमनप्रीत, बंटी कुमार, प्रकाश कुमार, आकाश पासवान, लक्ष्मी नारायण साहू और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed