फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   More than 10 thousand farmers will leave for Muzaffarnagar

आज 10 हजार से अधिक किसान बसों व गाड़ियों की मदद से होंगे मुजफ्फरपुर के लिए रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
More than 10 thousand farmers will leave for Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए किसानों ने कमर कस ली है। आज अंबाला जिला से करीब 10 हजार से अधिक किसान बसों व गाड़ियों के माध्यम से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होंगे। मुजफ्फरनगर जाने के लिए भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान किया था। इसके बाद से ही जिलेभर के किसानों ने गांव-गांव एकत्रित होकर मुजफ्फरनगर जाने की योजना बनाई। केवल अंबाला वन ब्लॉक की बात करें तो यहीं से ही 20 से अधिक बसों के माध्यम से किसान रवाना होंगे। इसके अलावा जिलेभर से 100 से अधिक बसों, गाड़ियों व ट्रेक्टरों के माध्यम से किसान मुजफ्फरनगर के लिए निकलेंगे। भाकियू के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने कहा कि उन्होंने गांव-गांव दौरा कर किसानों को मुजफ्फरनगर जाने की सूचना दी। शनिवार दोपहर तक 7 हजार से अधिक किसानों ने जाने के लिए अपने नाम दर्ज करवाएं हैं। इसके अलावा निजी वाहनों से जाने वालों की संख्या अलग है। बाकी समय पर और कितने किसान होते हैं। यह तभी पता लग सकेगा।
विज्ञापन

भाकियू के जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह ने कहा कि जब तक सरकार इन कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती है। हमारा प्रदर्शन और धरना इसी प्रकार जारी रहेगा। महापंचायत में जो भी निर्णय लिए जाएंगे और उन सभी निर्णयों का पालन करते हुए किसान इन कृषि कानूनों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करेंगे और जब तक इन कृषि कानूूनों को पूरी तरह से रद्द नहीं कर दिया जाता है हमारा न तो दिल्ली से और न ही अन्य किसी बॉर्डर से हटने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed