{"_id":"68dede7eaaba3136ea02e731","slug":"more-atrocities-against-women-in-haryana-than-in-punjab-and-himachal-ambala-news-c-36-1-amb1002-150744-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पंजाब-हिमाचल की तुलना में हरियाणा में महिलाओं के साथ ज्यादा अत्याचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पंजाब-हिमाचल की तुलना में हरियाणा में महिलाओं के साथ ज्यादा अत्याचार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। पंजाब और हिमाचल प्रदेश की तुलना में हरियाणा में महिला अधिक अपराधिक घटनाओं का शिकार बन रही हैं। यह खुलासा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी की गई वर्ष 2023 की रिपोर्ट में हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 से लेकर 2023 तक 49,159 महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं दर्ज की गईं। इसमें वर्ष 2021 में 16,658 केस, वर्ष 2022 में 16,743 केस तो वर्ष 2023 में 15,758 केस दर्ज किए गए। हालांकि वर्ष 2021 और 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं में कुछ कमी दिखी है। इसके बावजूद महिलाओं के विरुद्ध कुल अपराध की दर 110 प्रतिशत है, जबकि पंजाब में 35.9 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश में 43.5 प्रतिशत की दर रही है।
हिमाचल में सबसे कम केस : हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2021 से लेकर 2023 तक महिलाओं के विरुद्ध अपराध के कुल 4,754 केस आए, जिसमें वर्ष 2021 में 1599 केस, वर्ष 2022 में 1551 केस तो वर्ष 2023 में 1604 के महिलाओं के विरुद्ध अपराध के दर्ज किए गए। इसी प्रकार पंजाब में तीन वर्षों में 16,492 केस महिलाओं के विरुद्ध अपराध के दर्ज किए गए हैं, जिसमें वर्ष 2021 में 5,662 केस, वर्ष 2022 में 5,572 केस तो वर्ष 2023 में 5,258 मामले महिलाओं के विरुद्ध अपराध के रहे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में दहेज हत्या का एक ही मामला नहीं : वर्ष 2023 में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हत्या के 9 मामले सामने आए। इसकी तुलना में पंजाब और हिमाचल प्रदेश में ऐसे छह ही मामले दर्ज किए गए। इसी प्रकार दहेज हत्या में वर्ष 2023 में 207 मामले दर्ज किए गए जिसमें 211 महिलाएं शिकार बनीं।
हिमाचल प्रदेश में एक भी मामला ऐसा दर्ज नहीं किया गया। वहीं पंजाब में 44 मामले दर्ज किए गए। वहीं महिलाओं को आत्महत्या के लिए उकसाने के 178 मामले दर्ज किए गए जिसमें 179 महिलाएं पीड़ित बनीं। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को आत्महत्या के लिए उकसाने के 39 मामले दर्ज किए गए तो पंजाब में 198 मामले दर्ज किए और 204 महिलाएं पीड़ित बनीं।