फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Money was saved to buy a new house

Ambala News: नया घर खरीदने के लिए रखी थी रकम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Money was saved to buy a new house
अंबाला। एक सप्ताह तक डिजिटल अरेस्ट रहकर 2.78 करोड़ खोने के अलावा नए मकान का सपना भी टूट गया। कैंट स्थित पालम विहार के मकान का स्तर नीचा होने के कारण बार-बार बरसात का पानी जमा हो जाता था।
विज्ञापन

इसलिए रामलुयाया सेतिया ने नए मकान के लिए रुपये जोड़ रखे थे। बैंक से करीब एक करोड़ का कर्ज लेकर पैसे को बैंक की एफडी में सुरक्षित रखा था लेकिन इस धोखाधड़ी में एफडी भी तुड़ाकर गवां दी। तुड़वाकर सारी जमा राशि गवां दी। हालांकि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद परिजनों में रुपये लौटने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

बेटे की एम्बेसी में मेल करने की बात बोलकर धमकाया : शिकायतकर्ता रामलुयाया सेतिया ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट से पहले साइबर ठगों ने पहले तो दोनों बच्चों के बारे में पूछा। जब बताया कि बेटा यूएसए में है तो आरोपियों ने कहा कि वह यूएसए एम्बेसी में आपके मामला दर्ज होने की मेल भेज देंगे और वहां से बेटे को इंडिया डिपोर्ट कर दिया जाएगा। उसके बाद झांसे में लेते हुए आरोपियों ने डिजिटल अरेस्ट किया। इतना ही नहीं शातिर ठगों ने कहा था कि आरबीआई के द्वारा सभी फंडस की चैकिंग होगी। अगर आप गोपनीयता को अंग करते हैं तो आपको सुप्रीम कोर्ट के नियमों के तहत तीन से सात साल की सजा होगी और पांच लाख जुर्माना होगा। आरोपियों ने फर्जी सुप्रीम कोर्ट का दस्तावेज भी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपती एक सप्ताह तक अपने ही घर में डिजिटल अरेस्ट थे। इस बीच साइबर ठगों के कहने पर पैसे दिए जा रहे थे। एक सप्ताह के बाद यूएसए में बैठे बेटे को माता-पिता से फोन पर बातचीत के दौरान कुछ अंदेशा हुआ तो इस फर्जी डिजिटल अरेस्ट का खुलासा हुआ। दंपती ने पूरी बात बताई तो बेटे ने पता लगाया कि यह साइबर धोखाधड़ी का नया तरीका है। संबंधित समाचार मुख्य संस्करण में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed