फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Moments of pride: Ambala will be illuminated with Vijay Jyoti, soldiers will salute

गर्व के पल: विजय ज्योति से रोशन होगा अंबाला, सलामी देंगे सैनिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Moments of pride: Ambala will be illuminated with Vijay Jyoti, soldiers will salute
अंबाला में बनाए गए खड्गा वारियर्स का स्थल का दृश्य - फोटो : Ambala
1971 के योद्धाओं के सम्मान में इंडिया गेट के वार मेमोरियल से रवाना हुई विजय ज्योति से अंबाला में दो दिन रोशन रहेगा। हर अंबालावासियों का आज फर्क से सीना चौड़ा हो जाएगा, क्योंकि दिल्ली से चली विजय ज्योत देहरादून और मेरठ से होती हुई मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अंबाला में होगी। हालांकि पहले यह कार्यक्रम 21 की शाम को तय हुआ था जिसमें रविवार को बदलाव कर दिया गया। देहरादून से इसे मेजर सुमित विजय ज्योति को अब 22 को अंबाला लेकर पहुंचेंगे। यहां पहुंचते ही अंबाला की डीप स्ट्राइर्क्स डिवीजन इसे अंबाला में रिसीव करेगी। इसके बाद डीप स्ट्राइर्क्स डिवीजन में विजय ज्योति को गार्ड ऑफ ऑनर करेंगे। यहां से विजय ज्योति काली पलटन चौक के पास पहुंचेगी जहां शहीदी चौक पर जीओसी मेजर जनरल समीर गुप्ता विजय ज्योति को सलामी देंगे। सलामी के बाद रिसेप्शन, राष्ट्रीय गान और करीब 30 मिनट का यहां कार्यक्रम होगा और ठीक 12 बजे इसे जीओसी के सुपुर्द कर दिया जाएगा। फिर विजय ज्योति डीप स्ट्राइर्क्स डिवीजन में चली जाएगी और यहां पर 23 दिसंबर को इसे क्वार्टर गार्ड में रखा जाएगा।
विज्ञापन

24 को इस तरह से होंगे कार्यक्रम
24 दिसंबर को डीप स्ट्राइर्क्स डिवीजन से विजय ज्योति को खड्गा कौर के कमांडर के सुपुर्द इसे कर दिया जाएगा। वीरवार को सबसे पहले सुबह करीब साढ़े 8 बजे हैरिटेज पार्क में कार्यक्रम होगा। इसके बाद खड्गा कौर में भव्य कार्यक्रम होगा। रंगारंग कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी यहां होंगी। इतना ही नहीं 1971 की लड़ाई के चार वीर योद्धाओं व पांचवीं वीर नारी को भी इस मौके पर सम्मानित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

इन्हें किया जाएगा सम्मानित
1971 के युद्ध में अदम्य साहस दिखाने वाले वीर चक्र विजेता जिनमें रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल रणजीत सिंह, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केएस डोगरा, सूबेदार सेवा सिंह, आर्नरी कैप्टन राम सिंह और अजीत कौर पत्नी स्वर्गीय मेहर सिंह को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। यहां से कार्यक्रम के बाद विजय ज्योति पटियाला और वहां से जीरकपुर रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed