फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mohit, Chanakya, Anupama-Komal got the first place

मोहित, चाणक्य, अनुपमा-कोमल ने पाया पहला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mohit, Chanakya, Anupama-Komal got the first place
अंबाला छावनी के एसडी कालेज में आयोजित बैज सेरेमनी में मौजूद शिक्षक व छात्र। - फोटो : Ambala
सनातन धर्म कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी विभाग द्वारा मंगलवार को बैज सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान टाइपिंग स्पीड टेस्ट, तकनीकी और रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में मोहित शर्मा ने प्रथम, अमन भट ने द्वितीय व रचित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार तकनीकी प्रतियोगिता में चाणक्य कपूर प्रथम, शुभम द्वितीय व अंशुल तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली में अनुपमा व कोमल ने प्रथम, प्रिया व सपना ने द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को डॉ. नवीन गुलाटी व डॉ. परमजीत कौर द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंत में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. सुनील शर्मा विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान, डॉ. अल्का शर्मा विभागाध्यक्ष अंग्रेजी, डॉ. नवीन गुलाटी विभागाध्यक्ष गणित, डॉ. आरती, एसोसिएशन इंचार्ज नेहा डोबरियाल, सहायक प्रोफेसर पलविंदर और सिमरनजीत कौर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed