फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mobile charging boxes will be installed at nine places at the station

Ambala News: स्टेशन पर नौ जगह स्थापित होंगे मोबाइल चार्जिंग बॉक्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Mobile charging boxes will be installed at nine places at the station
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर 9 जगह मोबाइल चार्जिंग बॉक्स स्थापित किया जाएगा। इस सुविधा के तहत एक समय में 15 से 20 मोबाइल चार्ज किए जा सकेंगे। यह प्रस्ताव अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जांच-पड़ताल के बाद वाणिज्य विभाग ने तैयार किया है और इसे मान्यता के लिए वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक के पास भेजा है ताकि प्रस्ताव पर अनुमति मिलते ही निविदा जारी करने की प्रक्रिया आरंभ की जा सके और स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

मौजूदा समय में प्लेटफार्माें पर जो चार्जिंग प्वाइंट हैं, वो या तो खराब पड़े हुए हैं या फिर उनका बिजली कनेक्शन कटा हुआ है। इसलिए यात्री मोबाइल चार्जिंग करने के लिए एक से दूसरी जगह तक भटकते रहते हैं। ऐसी कई शिकायतें पूर्व में भी यात्रियों द्वारा की जाती रही हैं फिर भी रेलवे की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई नहीं हुई लेकिन अब तैयार किए प्रस्ताव को जल्द ही धरातल पर उतारने की बात कही गई है।
विज्ञापन

60 हजार यात्रियों का आवागमन
मौजूदा समय में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर 300 से अधिक ट्रेनों का आवागमन हो रहा है और इन ट्रेनों में 60 हजार के करीब यात्री रोजाना रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में चढ़ते व उतरते हैं। वहीं यात्री स्टेशन पर भी मोबाइल का चार्जिंग प्वाइंट ढूंढते रहते हैं जोकि उन्हें नही मिलता। अगर मिल भी जाए तो वो काम नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगाने का प्रस्ताव
प्लेटफार्म 1 पर यूटीएस काउंटर के नजदीक मोबाइल चार्जिंग बॉक्स को स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसी प्रकार प्लेटफार्म के दोनों सिरों पर, प्लेटफार्म 2, 3 व 4 के मध्य व दोनों अंतिम प्वाइंट पर और प्लेटफार्म 6 व 7 पर भी तीन जगह चार्जिंग बॉक्स स्थापित किए जाएंगे।

रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चार्जिंग बॉक्स लगाने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। जल्द ही निविदा जारी करके काम शुरु करवा दिया जाएगा ताकि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की परेशानी दूर हो और उन्हें राहत मिल सके।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed