{"_id":"64a46cfec3002cbecc0a05d4","slug":"mla-reached-to-meet-cm-with-complaints-ambala-news-c-36-1-amb1002-6292-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शिकायतें लेकर सीएम से मिलने पहुंचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शिकायतें लेकर सीएम से मिलने पहुंचे विधायक
विज्ञापन
अंबाला। प्रोपर्टी आईडी और एनडीसी के लिए नगर में लोगों के समक्ष आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए मंगलवार को नगर निगम में डाटा संशोधन शिविर का आयोजन हुआ।
यह शिविर एक महीने तक आयोजित किया जाएगा। इसका शुभारंभ शहर विधायक असीम गोयल ने किया। इसके बाद विधायक चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल से मिले। उन्होंने अंबाला की 250 शिकायतों को सीएम को दिखाते हुए बताया कि किस प्रकार से लोगों को संपत्ति कर और एनडीसी में दिक्कत आ रही है। इस पर सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामलों का जल्द निपटारा हाे जाएगा और वह खुद भी इसे गंभीरता से ले रहे हैं। इन समस्याओं को सीएम कार्यालय से यूएलबी में भेजा जाएगा ताकि ऐसी समस्याओं का समाधान हो सके।
विधायक ने यह भी बताया कि किस प्रकार से उन्होंने अंबाला नगर में विशेष कैंप की शुरुआत की है जिसमें लोगों की समस्याओं को दर्ज किया जा रहा है। नगर निगम में शिविर के साथ एक हेल्प डेस्क भी लगाई गई है। यहां पर पहले ही दिन लोगों की सेकड़ों शिकायतें मिलीं। इसमें प्रोपर्टी आईडी संबंधित समस्याओं और एनडीसी से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलवाने का काम किया जाएगा। अनअप्रूव्ड क्षेत्रों में एनडीसी नहीं हो रही है तो संपत्ति कर में भी कई दिक्कतें हैं। इस हेल्प डेस्क पर विशेष रूप से स्टाफ की ड्यूटी लगाई है जो सिर्फ इसी से संबंधित काम करेगा।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए विधायक असीम गोयल ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल एनडीसी और प्रोपर्टी आईडी के मामले को लेकर गंभीर हैं। विधायक ने कहा कि अब जनता को राहत देने के लिए पूरे हरियाणा में कैंप और हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं ताकि जनता को राहत दी जा सके। विधायक ने बताया कि ऐसी समस्याओं को लेकर उन्होंने विधानसभा में भी मुद्दा उठाया था और अब एक बार फिर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। जिससे अंबाला व प्रदेश की जनता को इस समस्या से जल्द से जल्द निजात मिल सके।