फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Missing minor reached home under suspicious circumstances, admitted to Ambala city hospital

गायब हुई नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में पहुंची घर, अंबाला शहर अस्पताल में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Missing minor reached home under suspicious circumstances, admitted to Ambala city hospital
अंबाला सिटी/ नारायणगढ़। खुद को बेचने के आरोप लगाने वाली नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में घर पहुंच गई। उसकी हालत बेहद खराब थी। परिजनों ने उसे अस्पताल भर्ती करवाया। यहां पुलिस दो बार पीड़िता के बयान लेने पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही नाबालिग चीखने लगी। इसके बाद जब डॉक्टरों ने उसका बीपी और प्लस रेट चेक की तो वह असामान्य रूप से बढ़ी हुई मिली।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने उसे बयान के लिए अनफिट बताया। उसकी हालत में सुधार न होते देख उसे जिला नागरिक अस्पताल अंबाला शहर रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पीड़िता ने अपने परिजनों को बस यही बताया था कि वह कहीं बुरी तरह से फंसी हुई थी। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टरों ने माना कि लड़की डरी हुई है। इसी कारण उसे सामान्य होने में समय लगेगा। बता दें कि पीड़िता ने अपनी सौतेली बुआ, दादी और बिचौलिए पर बेचने के आरोप लगाए थे। लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बीच शनिवार को पीड़िता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed