{"_id":"67f979d8047d11f510032466","slug":"miscreants-opened-fire-on-shopkeeper-bullet-hit-his-leg-ambala-news-c-36-1-amb1002-140743-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दुकानदार पर बदमाशों ने की फायरिंग, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दुकानदार पर बदमाशों ने की फायरिंग, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के लक्ष्मी नगर में बिल्डिंग मेटेरियल के दुकानदार नवनीत कालड़ा पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चला दीं। इस घटना में एक गोली 45 वर्षीय कालड़ा ट्रेडर्स के संचालक नवनीत के बाएं पैर में जा लगी। गोली मारते ही बदमाश वहां से फरार हो गए। इसी दौरान नवनीत ने अपनी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों को फोन कर बुलाया और कर्मचारी को नवनीत को शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे।
वहां नवनीत को प्राथमिक उपचार दिया गया। दरअसल शाम शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे नवनीत अपनी दुकान पर बैठे थे और हिसाब किताब का काम देख रहे थे। इसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर नवनीत की दुकान के पास आए। इसके बाद एक बदमाश ने बाइक से उतरकर नवनीत की दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद नवनीत अपनी जान बचाने को दुकान में इधर उधर भागे, इसी दौरान एक गोली उसके पैर में जा लगी।
घायल ने दुश्मनी को नकारा
नवनीत ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं है। हमलावरों को भी वह नहीं जानता है। वहीं, जिस जगह घटना हुई उस स्थान के आसपास सेक्टर की कॉलोनियां काफी नजदीक हैं। ऐसे में घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया। वहीं पुलिस मामले में पीड़ित के बयान दर्ज कराते हुए जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
तीन घंटे तक पैर से नहीं निकल सकी गोली
व्यापारी के कर्मचारी व अन्य लोग करीब पौने आठ बजे नवनीत को अपने वाहन से लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। इसके साथ ही सेक्टर 9 थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। वहीं फॉरेंसिक टीम को मौका ए वारदात पर साक्ष्य जुटाने के लिए भेज दिया। मगर जब नवनीत नागरिक अस्पताल पहुंचे तो यहां उन्हें ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार तो दे दिया मगर गोली नहीं निकाली। इसके बाद ड्यूटी स्टॉफ ने हड्डी रोग विशेषज्ञ को बुलाया। इस दौरान तीन घंटे तक नवनीत व्हीलचेयर पर इंतजार करते रहे।