{"_id":"68a9ef4dbdf1b9788d05579f","slug":"misbehavior-with-drivers-railway-imposed-a-fine-of-rs-10000-on-the-contractor-and-issued-a-notice-ambala-news-c-36-1-amb1001-148341-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वाहन चालकों से दुर्व्यवहार, रेलवे ने ठेकेदार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, नोटिस किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वाहन चालकों से दुर्व्यवहार, रेलवे ने ठेकेदार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, नोटिस किया जारी
Sat, 23 Aug 2025 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर पिक एंड ड्रॉप योजना को खत्म करने के लिए वरिष्ठ डीसीएम को मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला रेलवे स्टेशन पर पिक एंड ड्रॉप योजना के तहत वाहन चालकों से दुर्व्यवहार हो रहा है। ऐसी शिकायत मिलने पर अंबाला मंडल के वाणिज्य विभाग ने पार्किंग ठेकेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, वहीं ठेकेदार को नोटिस जारी करके जवाब भी मांगा गया है। इस समस्या को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह और हल्काध्यक्ष अंकुर शर्मा ने डीसीएम नवीन कुमार झा से मुलाकात की और उन्हें छावनी रेलवे स्टेशन पर शुरु की गई पिक एंड ड्रॉप पॉलिसी को तुरंत खत्म करके यात्रियों को राहत देने की मांग रखी।
बैठक में नेताओं ने बताया कि स्टेशन पर लागू पिक एंड ड्रॉप पॉलिसी ने यात्रियों की परेशानी को बढ़ा दिया है। ठेकेदार के कर्मचारी यात्रियों से दुर्व्यवहार करते हैं और मनमाने ढंग से अधिक शुल्क वसूलते हैं। नेताओं ने इसे आम जनता के साथ अन्याय बताते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। शिकायत सुनने के बाद वरिष्ठ डीसीएम ने संबंधित अधिकारियों को ऑटो व टैक्सी चालकों के मासिक पास बनाने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि मौजूदा ठेके की समीक्षा की जाएगी और ठेका खत्म होने के बाद नए ठेके से पहले पिक एंड ड्रॉप सेवा के नि:शुल्क समय को बढ़ाने पर विचार किया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ओंकार सिंह ने कहा कि अंबाला छावनी स्टेशन पर पिक एंड ड्रॉप के रेट चंडीगढ़ से भी अधिक हैं जोकि पूरी तरह से अनुचित है। इन्हें तुरंत कम किया जाना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह जनता की जेब पर सीधा बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि अगर जल्द ही पिक एंड ड्रॉप पॉलिसी खत्म नहीं की गई और यात्रियों की समस्याओं का हल नहीं निकाला गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।