फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister Vij's harsh attitude, said- officers played a game with the opponents

Ambala News: मंत्री विज के तल्ख तेवर, बोले- अफसरों ने विरोधियों संग रचा खेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Minister Vij's harsh attitude, said- officers played a game with the opponents
अंबाला। विधानसभा चुनाव के बाद छावनी से विधायक और बिजली, परिवहन और श्रम विभाग मंत्री सोमवार को जब छावनी के नागरिक अस्पताल में एस्केलेटर फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन करने पहुंचे तो यहां पर विरोधियों को चेतावनी दी। उन्होंने अफसरशाही को भी चेतावनी दी कि वे काम करने की आदत डालें।
विज्ञापन

विज ने चुनावों में विरोधियों का समर्थन करने वालों को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि गद्दारों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। अफसरों ने चुनावों में विरोधियों के साथ शराब की पार्टियां की और उनके खिलाफ षड्यंत्र रचे वे भी काम करने की आदत डाल लें। विज ने डीसी का उदाहरण देकर कहा कि जिस दिन से वे जीते हैं तब से डीसी छुट्टी पर हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले अधिकारियों ने उन्हें फेल करने के लिए काम ही नहीं किए। इसका फायदा विपक्षियों को मिला।
विज्ञापन


यहां पर मेरे खिलाफ नेरेटिव सेट किए

विज ने कहा कि यह चुनाव सबसे अलग रहा। वे चुनाव तो कई जीते, लड़े भी और लड़ाए भी। मगर इस बार जीत का आनंद अलग ही आया। मैंने पूरे चुनाव में अपने प्रतिद्वंदियों का नाम नहीं लिया। सोचा बच्चे हैं, लड़ने दो मेरा क्या जाता है। विपक्षी प्रत्याशी ने एक तरफ नकली घी बेचने वाला तो एक तरफ वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने वाला बैठा था। विज ने कहा कि यह अवैध काम नहीं होने दूंगा। यहां कुछ लोगों ने चर्चा फैलाई कि विज तो नायब सैनी के आदमी हैं। पार्टी भी विज को हराना चाहती है। मैं तो कहीं टिकट मांगने नहीं गया, मुझे पार्टी ने बुलाकर टिकट दिया। कुछ अधिकारी ऐसे नेरेटिव फैलाने वालों की बातों में आ गए। मैंने खुद देखा है, कुछ उनके साथ बैठकर शराब पीते थे। विज ने कहा कि नायब सैनी मेरा दोस्त है वह मुझे क्यों हराना चाहेगा। नायब सैनी को मैंने यहां पर जिलाध्यक्ष बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे लीड लेते ही डीसी साहब छुट्टी पर

विज ने कहा कि मुझे हराने के लिए बगावत भी कराई। कुछ लोगों को बोला कि तुम्हें टेंडर दिला देंगे। विज बोले कि अब देखता हूं कि कौन टेंडर दिलता है। मुझे अफसोस उन अधिकारियाें का है जिन्होंने तीन महीनों में लोगों के छोटे-छोटे काम रोके। मैं पहले विपक्ष में रहा टेलीफोन करता तो गंदगी अफसर उठवा देते थे। सड़कें मंजूर करा रखी, मगर बनने नहीं दी फिर नारा लगाया कि अंबाला कैंट की सड़कें खराब हैं। विज ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर साजिशें की। जैसे ही मैंने लीड लेनी शुरू की डीसी साहब तो छुट्टी लेकर चले गए। विज ने कहा कि जिन अधिकारियों ने राजनीति की है अगर मैं चाहूंगा तो उनकी नौकरियां भी खा जाऊंगा। मेरे पास पूरा सामान है। मेरे चाहने वालों ने मुझे सब उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed