{"_id":"67f6cad114b02d93d4004531","slug":"minister-vij-inspected-the-development-works-will-take-answers-from-the-officials-today-ambala-news-c-36-1-amb1002-140603-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विकास कार्यों का मंत्री विज ने किया निरीक्षण, आज अधिकारियों से लेंगे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विकास कार्यों का मंत्री विज ने किया निरीक्षण, आज अधिकारियों से लेंगे जवाब
विज्ञापन
अंबाला। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को छह विकास कार्यों का निरीक्षण किया। यहां स्थिति देखकर उन्होंने वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया। विज ने बताया कि अंबाला में टांगरी नदी से बरसात के दौरान लोगों को बाढ़ के बचाव के लिए लगभग 6- 6 फुट नदी को खोदा जा रहा है। इसकी मिट्टी का उपयोग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सड़क बनाने के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हरियाणा सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बीच एक समझौता हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इस नदी की मिट्टी कानूनी प्रक्रिया के तहत इस्तेमाल की जा रही है और इस मामले में किसी भी प्रकार की भ्रांति फैलाने की कोशिश किसी के द्वारा न की जाए।
विज ने अंबाला के चारों तरफ बनाए जाने रिंग रोड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि रिंग रोड की चौड़ाई और अब तक कितनी निर्मित हो चुकी है, के बारे में उन्होंने निरीक्षण किया है। इसी प्रकार रिंग रोड से एक शामली के लिए सड़क जाती है उस क्रॉसिंग को भी उन्होंने देखा है। विज ने बताया कि टांगरी नदी के तटबंध से एक सड़क जीटी रोड पर मिलने के लिए आरयूबी का कार्य चल रहा है, उन्होंने उससड़क पर भी निरीक्षण किया है। उसके बाद अंबाला के घसीटपुर में बनाए जा रहे रेलवे अंडर ब्रिज का भी निरीक्षण किया। वहीं शहीद स्मारक को लेकर मंत्री विज ने बताया कि इस स्मारक को तैयार करने के लिए देश के सबसे बड़े इतिहासकारों की कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी ने 700 नाम चिह्नित कर दिए हैं जो आजादी की पहली लड़ाई में शहीद हुए थे और इन शहीदों के नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे।