{"_id":"6500744c414a167e4809b6b3","slug":"minister-anil-vij-said-rahul-went-abroad-and-is-spewing-venom-against-bjp-in-brazil-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मंत्री अनिल विज बोले- राहुल विदेश गए और ब्राजील में भाजपा के खिलाफ उगल रहे जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मंत्री अनिल विज बोले- राहुल विदेश गए और ब्राजील में भाजपा के खिलाफ उगल रहे जहर
Tue, 12 Sep 2023 07:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 12 Sep 2023 07:53 PM IST
सार
अनिल विज ने कहा कि जी-20 किसी पार्टी का नहीं बल्कि देश का कार्यक्रम था, हमें बहुत गर्व महसूस होता है। उन्होंने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के बयान का भी जवाब दिया।
विज्ञापन
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज।
- फोटो : फाइल
विस्तार
अंबाला में हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर दिए बयान पर कहा कि एक विशेष सत्र बुलाया जा रहा है और कोई बात होगी वह सत्र में रखी जाएगी। जो स्वीकृत होगी वह लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
वह रामपुर गांव में होम्योपैथिक अस्पताल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। रॉबर्ट वाड्रा के जी-20 पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी तो विदेश भाग गए और ब्राजील में प्रेसवार्ता करके भाजपा के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। यह कहां से सीखते हैं। उन्होंने कहा जी-20 किसी पार्टी का नहीं, बल्कि देश का कार्यक्रम था, हमें बहुत गर्व महसूस होता है कि आज पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन
हर एक को हिंदुस्तान के बारे में पता लगा है जितना हो सके इस जी-20 सम्मेलन में हमने हिंदुस्तान के बारे में दर्शाया है। हमारी संस्कृति के बारे में भी दर्शाया था। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान कि राम मंदिर का उद्घाटन के बाद वापस जाते वक्त गोधरा कांड जैसा कुछ हो सकता है, इसे लेकर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह वहीं शिव सेना है, इनके पिता ने जब मंदिर की जगह पर बना ढांचा टूटा था, उस वक्त कहा था कि यह शिव सैनिकों ने तोड़ा है और जब से ये इंडिया में शामिल हुए है, तबसे इनमें होड़ लग गई है कि ज्यादा से ज्यादा सनातन धर्म के खिलाफ बोले, ज्यादा से ज्यादा भारत के चिन्हों के खिलाफ बोले।
विज्ञापन