फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Millers will get registered only after the outstanding payment is made: Barsana

बकाया भुगतान होने के बाद ही रजिस्ट्रेशन करवाएंगे मिलर्स : बरसाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Millers will get registered only after the outstanding payment is made: Barsana
पूंडरी। पूंडरी राइस मिलर एसोसिएशन की बैठक पूंडरी अनाज मंडी में हुई। बैठक में मिलरों के बकाया भुगतान को लेकर चर्चा की गई। प्रधान पुष्पेंद्र बरसाना ने कहा कि सरकार मिलरों के साथ अन्याय कर रही है। मिलरों का सरकार की तरफ 500 करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान होने के बाद ही मिलर्स अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार व भारतीय खाद्य निगम की गलत नीतियों के चलते राइस मिलर आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि करीब तीन दशक से चले आ रहे मिलिंग रेट का 10 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर छतीसगढ़ की तर्ज 120 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए। इसके साथ ब्राकेज 15 से बढ़ाकर 35 प्रतिशत की जाए। डीलर का तर्क है कि सरकार ने धान के हाइब्रिड बीज जल संरक्षण के लिए पैदा किए, बेशक इसमें पानी की बचत होती है, लेकिन इसमें ब्राकेज अधिक होती है। उन्होंने प्रति क्विंटल चावल की उपज 67 प्रतिशत से कम कर 62 प्रतिशत करने की मांग भी की। उन्होंने सरकार से ये भी मांग की कि हर जिले की खरीद के अनुसार जिले में चावल लगाने का स्थान भी उपलब्ध करवाया जाए और यदि बाहर के जिलों से लगाया जाता है तो मिलर प्राइवेट ट्रांसपोर्टर की तर्ज पर किराया दिया जाए। मिलरों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं को जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आगामी धान के सीजन में सीएमआर का कार्य करने में असमर्थ होंगे।
विज्ञापन


दोबारा एसोसिएशन के प्रधान बने बरसाना

बैठक में सर्वसम्मति से पुष्पेंद्र बरसाना को दाेबारा एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। चेयरमैन अशोक गुप्ता, प्रदीप सिंगला, सुनील जिंदल, उमेश गर्ग, रमन सिंगला, जितेंद्र, अजय गर्ग, मदन हजवाना, कर्णदीप सिंह व अशोक गोयल सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed