फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Military officer complains of fraud worth lakhs of rupees, SP will investigate

Ambala News: सैन्य अफसर ने दी लाखों रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत, एसपी करेंगे जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Military officer complains of fraud worth lakhs of rupees, SP will investigate
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर प्रदेश के कई जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एक सैन्य अधिकारी ने गृह मंत्री को 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दी, इस पर गृह मंत्री ने अंबाला एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

करनाल से आई महिला ने धोखाधड़ी के केस में आरोपियों के नाम पुलिस द्वारा निकालने की शिकायत दी, इस पर मंत्री ने करनाल के एसपी से मामले में जांच रिपोर्ट तलब की। थानेसर से आई महिला ने उनके साथ हुई मारपीट व परिवार पर हुए जानलेवा हमले की शिकायत, चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर,सिरसा से सपेरा सेवा सोसायटी के सदस्यों ने श्मशान घाट बनाने और यमुनानगर से आए व्यक्ति ने फर्जी कागजातों से उसका ट्रैक्टर किसी और के नाम पर हस्तांत्रण की शिकायत दी। सभी शिकायतों पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अंबाला एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा, डीएसपी राम कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता की ओर से दिए गए बयान के संबंध में तंज कसते हुए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि मुंह तो इनका (कांग्रेस) कब से काला हो चुका है, समझ इनको अब आई है। आजाद भारत में जो इन्होंने (कांग्रेस) जो काम किए हैं, वो काला करने वाले ही हैं और इन्होंने अब अपने ऊपर कालिख पोत ली है।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed