{"_id":"6a14a3e1281a99bbee0356dd","slug":"milap-nagar-faces-water-crisis-for-15-days-water-is-being-brought-from-other-colonies-ambala-news-c-36-1-sknl1003-163764-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मिलाप नगर में 15 दिन से पानी का संकट, दूसरी काॅलोनी से ला रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मिलाप नगर में 15 दिन से पानी का संकट, दूसरी काॅलोनी से ला रहे
विज्ञापन
अंबाला छावनी मिलाप नगर के लोग पानी की समस्या के बारे में जानकारी देते हुए। संवाद
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के मिलाप नगर में 15 दिनों से पीने का पानी नहीं आ रहा है जिसके कारण स्थानीय लोग रोज़ाना दूसरी कॉलोनियों या नन्हेड़ा चौक से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं।
मिलाप नगर में पानी की किल्लत की शुरुआत पिछले साल हो गई थी, जब कॉलोनी के दो प्रमुख ट्यूबवेल पूरी तरह ठप हो गए थे। मौजूदा समय में मिलाप नगर के पास पानी की आपूर्ति के लिए अपना ट्यूबवेल नहीं है। वर्तमान में यहां के लोगों को नन्हेडा या आसपास के अन्य ट्यूबवेलों के सहारे किसी तरह काम चलाना पड़ रहा है, जो कि नाकाफी साबित हो रहा है।
इसके अलावा मिलाप नगर की कुछ गलियों में थोड़ा थोड़ा पानी आ रहा है लेकिन जैसे ही लोग मोटर चलाते हैं तो वह पानी आना भी बंद हो जाता है।