फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Milanpreet Kaur and Kirti won the poster making

पोस्टर मेकिंग में मिलनप्रीत कौर और कीर्ति ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Milanpreet Kaur and Kirti won the poster making
अंबाला। सोहन लाल डीएवी शिक्षा महाविद्यालय शहर में प्राचार्य डॉ. विवेक कोहली के नेतृत्व में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इनके माध्यम से सड़कों पर जागरूक रहने का संदेश दिया गया। नारा लेखन में काजल व विनीत सूद ने पहला, हर्षिता व कोमल ने दूसरा और वंदना कालिया व कीर्ति ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में मिलनप्रीत कौर व कीर्ति ने पहला, हर्षिता व मनप्रीत ने दूसरा, दिव्या राणा व मनाली ने तीसरा और आंचल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। मॉडल मेकिंग में मुस्कान, ऋषभ, सुमित व आरजू ने पहला, अनिल, कोमल, प्रीना, विनीत, मिलनप्रीत, दीक्षा व अदिति ने दूसरा और गीतिका व नीता तृतीय रहीं। चार्ट रंगोली में कीर्ति ने पहला, प्रीना संधू व रजनी ने दूसरा और मिलनप्रीत कौर व दिव्या राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रॉप्स मेकिंग में मिलनप्रीत कौर व पल्लवी गुप्ता ने पहला, विनीत सूद व वंदना कालिया ने दूसरा और प्रीना संधू व कोमल तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रेस प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र कौशिक ने बताया कि पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में डॉ. कृष्णा देवी और डॉ. विभा अग्रवाल, संस्कृत विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. सुषमा गुप्ता, डॉ. नरेंद्र कौशिक, डॉ. नीलम लूथरा, डॉ. सतनाम कौर, डॉ. पूजा, प्रो. पवन कुमार, प्रो. निरुपमा, प्रो. रश्मि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed