{"_id":"627d5cb7b5cc0f01e2414a43","slug":"mid-day-meal-money-will-go-to-shopkeepers-account-ambala-news-knl1079948164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों के खाते में जाएगा मिड डे मील का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों के खाते में जाएगा मिड डे मील का पैसा
विज्ञापन
बराड़ा। मिड डे मील का पैसा अब दुकानदार के खाते में डाला जाएगा। पहले यह पैसा स्कूल के खातों में आता था। शिक्षा विभाग के अनुसार सरकार दुकानदारों के खातों में पैसा डालने का प्रावधान कर रही है। ऐसे में अब सभी स्कूलों से दुकानदारों के चालू खातों और फर्म का डाटा मांगा गया है। अब स्कूल प्रिंसिपल के सामने समस्या यह है कि वे छोटे-मोटे दुकानदारों या जिनसे दूध व सब्जी लेते हैं, उनके चालू खाते कहां से लाएं।
यह समस्या मुख्य रूप से ग्रामीण अंचलों के स्कूलों के प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ को झेलनी पड़ रही है। इसको लेकर उनमें काफी रोष है। खंड प्रधान तरविंद्र शर्मा ने बताया कि इस तरह के फैसलों से सरकार परेेशान करने काम कर रही है। वहीं, अध्यापक व प्रिंसिपल इस काम में लग जाते हैं तो इससे सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने विभाग से मांग की है कि पूर्व की भांति पैसा विद्यालय के खातों में जारी किया जाए।
जो फार्म स्कूलों में भेजा गया है उसे भरना जरूरी है। अगर दुकानदारों के चालू खाते नहीं खुले हैं तो उनसे कहकर खुलवा सकते हैं।
- अनूप, डीईईओ, अंबाला।