फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   mercury relieves sweat, power cut causes sleep

पारे ने छुड़ाया पसीना, बिजली कट से उड़ी नींद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
mercury relieves sweat, power cut causes sleep
अंबाला सिटी। 42 डिग्री पारे ने लोगों के पसीने छुड़वा दिए हैं। दूसरी ओर, बिजली कटों ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। घंटों-घंटों के लग रहे कटों ने आम से लेकर खास की परेशानी बढ़ा दी है। बिजली कटों से परेशान लोग शिकायत लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंच रहे हैं। उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर बिजली न आने से खफा लोगों ने पावर हाउसों पर पहुंच कर बवाल काटा। लोगों ने बिजली निगम सहित प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

दूसरी ओर, घंटों कट लगने के कारण उद्योग सहित दुकानदार भी परेशान हैं। लोग बार-बार बिजली निगम के शिकायत नंबरों पर कॉल कर शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों के पास शिकायत लिखने के अलावा कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन

वीरवार रात को करीब 4 से 5 घंटे के कट ने लोगों के पसीने छुड़वा दिए। लोगों के इन्वर्टर तक जवाब दे गए। लोग बिजली बोर्ड कार्यालय के नंबरों पर संपर्क करते रहे। कुछ लोग नजदीकी बिजली निगम कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आखिर में लोग बिजली निगम की कार्यप्रणाली को कोसते हुए लौट गए। उधर, छावनी के 12 क्रॉस रोड पर भी यही स्थिति थी। बिजली बोर्ड में कोई नहीं मिला तो लोगों ने रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग धंधे हो रहे चौपट
संघर्ष वाहिनी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए बिजली की समस्या का हल करने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। बच्चे और बुजुर्गों अधिक परेशानी हो रही है। साथ ही लोगों के काम धंधे पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। खासतौर पर छोटे-छोटे उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि समस्या को देखते हुए निगम को पर्याप्त मात्रा में बिजली की आपूर्ति करनी चाहिए। इस दौरान अजय कुमार, बिल्लू, सन्नी, रोहित व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed