फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mercury dropped, relief from heat

Ambala News: लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत

Fri, 07 Jun 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 07 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped, relief from heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पिछले दो दिनों में हल्की बारिश व तेज हवा ने गर्मी से राहत दिलाई। इससे उमस भरी गर्मी कम हो गई। वहीं वीरवार को को तेज धूप तो निकली, लेकिन लू नहीं चलने से राहत रही।
अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 2.4 डिग्री सेल्सियस गिरा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार रात 9 बजे भी तेज हवा चलने के साथ बारिश हुई। इससे रात में मौसम सुहावना हो गया। इसका असर वीरवार को भी देखने को मिला। वहींतेज हवा चलने से बुधवार रात को बिजली भी कई घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 8 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने और बीच-बीच में आंशिक बादल व धूल भरी हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से सात जून तक राज्य के उत्तरी व दक्षिण पश्चिमी जिलों में कुछ एक स्थानों पर गरज चमक व हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इसके बाद मौसम खुश्क व गर्म रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed