फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mercury dropped due to rain and cloudiness

Ambala News: बारिश और बादलवाई से लुढ़का पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped due to rain and cloudiness
अंबाला सिटी। मौसम के बदलने से किसानों की चिंता शनिवार को बढ़ी दिखाई दी। जहां दिन के समय तो धूप निकलने से गर्मी का अहसास हुआ, मगर दोपहर के बाद ही अचानक से आसमान पर काले बादल छा गए। इसके कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

बारिश में मंडियों में सूख रहा गेहूं और खेतों में गेहूं की कटाई का काम भी प्रभावित हुआ। बारिश के कारण शाम को तापमान में अचानक से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शाम के समय ठंडी व तेज हवाओं के कारण एक दो स्थानों पर पेड़ सड़क पर ही गिर गए तो वहीं लोगों को हल्की सर्दी का अहसास भी हुआ। शनिवार को दिन के समय 33.4 डिग्री सेल्सियस तो रात्रि तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन

रात्रि तापमान में बारिश के बाद कम हाेने की उम्मीद है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण परिवर्तनशील रहा। अब 13 अप्रैल से 16 अप्रैल के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क संभावित है। उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवा चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed