फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mentally disturbed sergeant hanged himself on a tree in the hospital premises, died

Ambala News: मानसिक रूप से परेशान सार्जेंट ने अस्पताल परिसर में पेड़ पर लगाया फंदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed sergeant hanged himself on a tree in the hospital premises, died
अंबाला। अंबाला छावनी स्थित एयरफोर्स अस्पताल परिसर में एयरफोर्स सार्जेंट ने आंवला के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि एयरफाेर्स सार्जेंट ने मरने से पहले अपनी पत्नी को तमिल भाषा में मैसेज कर माफी मांगी और कहा कि वह अपने देश, एयरफोर्स और बच्चों से बहुत प्यार करता है। इस मैसेज के बाद तमिलनाडु निवासी शिवा चंद्रन एयरफोर्स सार्जेंट कुत्ते के पट्टे का फंदा बनाकर झूल गया। सार्जेंट पिछले तीन साल से मानसिक रूप से परेशान था और 20 दिसंबर से एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती था। रेजिमेंट बाजार पुलिस ने सार्जेंट के शव का पोस्टमार्टम करा के वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन

लाल कुर्ती चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रोहित ने बताया कि तमिलनाडु निवासी शिवा चंद्रन अंबाला छावनी एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर तैनात था। वह छावनी के तूफानी इन्क्लेव में रहता था। वह पिछले तीन साल से मानसिक रूप से परेशान था। उसका एयरफोर्स अस्पताल में उपचार चल रहा था। पहले भी सार्जेंट ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। 20 दिसंबर से वह अंबाला छावनी स्थित एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती था। मंगलवार की सुबह करीब साढे़ चार बजे उसने पेड़ से लटक कर सुसाइड कर लिया। बताया जाता है कि मानसिक रूप से परेशान रहने के दौरान सार्जेंट को लगता था कि उसका कोई पीछा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed