फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Members of interstate gang of thieves sent to jail

Ambala News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्यों को भेजा जेल

Thu, 20 Jun 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 20 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Members of interstate gang of thieves sent to jail
अंबाला। जीआरपी की गिरफ्त में रहे अंतरराज्यीय गिरोह के दोनों सदस्यों ने अंबाला कैंट स्टेशन पर हुई चोरियों में से आठ में अपनी संलिप्तता बताई है। यह मामले ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी से संबंधित है। रिमांड खत्म होते ही दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में जीआरपी पहले गाजियाबाद और फिर मेरठ गई थी, लेकिन वहां से कोई भी सामान बरामद नहीं हुई। दरअसल रविवार को आरपीएफ की टीम ने शक के आधार पर जब दो लोगों को पकड़ा तो वो अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य निकले जो ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सामान चोरी करते थे। उनके खिलाफ यूपी के अलग-अलग थानों में 13 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्री के दो बैग चोरी

अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर आराम कर रहे यात्री के दोनों बैग चोरी हो गए। जीआरपी ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पंचकूला निवासी अर्जुन कुमार मौर्य ने बताया कि वो वैष्णो देवी से अंबाला आया था और उसे चंडीगढ़ जाना था। घटना 3 जून रात एक बजे की है। जब विश्रामालय में वो सो रहे क्के। बैग में मोबाइल फोन, टिकट, स्मार्ट वॉच, पर्स, पैसे व कपड़े थे, जोकि काफी ढूंढने पर भी नही मिले। संवाद
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर दो बुजुर्गाें की मौत

अंबाला। रेलवे स्टेशन पर बैठे दो बुजुर्ग व्यक्तियों की मौत हो गई। मौत का कारण कुदरती बताया गया है। जीआरपी ने दोनों शव कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि पहला शव प्लेटफार्म 1 पर प्रतीक्षा घर के नजदीक मिला है। मृतक की उम्र लगभग 65-70 वर्ष है। दूसरा शव प्लेटफार्म 1-ए के नजदीक मिला है। इस मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष है। दोनों शवों को जीआरपी थाने में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में दूसरा गिरफ्तार
शहजादपुर। तीन प्लास्टिक के केन और स्विफ्ट कार में पेट्रोल डलाकर भागने के मामले में पुलिस ने टुंडली निवासी आरोपी परवीर सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पहले काबू किए आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ मोहित ने पूछताछ के दौरान बतलाया था कि परवीर सिंह भी इस मामले में संलिप्त है। शिकायतकर्ता पंचकूला के सेक्टर 25 निवासी इंद्रजीत सिंह ने 15 दिसंबर 2023 को थाना शहजादपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि 8 दिसंबर 2023 को आरोपी ने तीन प्लास्टिक के केन और मारुति स्विफ्ट कार में धोखाधड़ी से पेट्रोल डलवा कर भाग गया। संवाद

मारपीट के मामले के दो आरोपी काबू
साहा। युवक के साथ मारपीट कर घायल कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव केसरी निवासी आरोपी मोहित व सुमित को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता गांव छन्नी निवासी गुरजंट सिंह ने छह अप्रैल को थाना साहा में शिकायत दर्ज करवाई कि 30 मार्च को आरोपी मोहित व अन्य ने उसके साथ मारपीट कर घायल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। संवाद
कच्चा बाजार में गहने और नकदी चोरी
अंबाला। छावनी के कच्चा बाजार स्थित छप्परबंद मोहल्ला में चोरों ने साइंस कारोबारी के कमरे के ताले तोड़कर जेवर और नकदी चुरा लिए। साइंस कारोबारी परिवार के साथ एसी वाले कमरे में सो रहा था। सचिन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।


थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में छावनी के छप्परबंद मोहल्ला कच्चा बाजार निवासी सचिन कुमार ने बताया कि वह साइंस का कारोबारी है। मंगलवार की रात कोवह परिवार सहित एसी वाले कमरे में जाकर सो गया। अगले दिन बुधवार की सुबह पांच बजे उसकी माता शशिबाला उठी। माता ने देखा तो दूसरे कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे से एक सोने की चेन, तीन अंगूठी, दो जोड़ी कानों की टॉप्स , सोने का लॉकेट व 80 हजार रुपये की नकदी गायब थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed