फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mehak gets the title of Best Athlete

Ambala News: महक को बेस्ट एथलीट का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Mehak gets the title of Best Athlete
बराड़ा। संत मोहन सिंह खालसा गर्ल्स कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट शुक्रवार को संपन्न हो गई। खेल के अंतिम दिन छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस अवसर पर एसडीएम सतेंद्र सिवाच ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा महक को बेस्ट एथलीट चुना गया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि इससे छात्राओं में अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार होता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. डीएस कांग ने भी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महक ने हाई जंप में बाजी मारी, जबकि पलक ने लॉन्ग जंप और सैक रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला और भाला फेंक स्पर्धा में बीए प्रथम वर्ष की दीपाक्षी ने अपना लोहा मनवाया। 100 मीटर की दौड़ में बीएससी तृतीय वर्ष की जेसिका सबसे तेज रहीं। चाटी रेस और थ्री लैग रेस जैसे पारंपरिक खेलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. दलजीत कौर ने शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष मिनी व आयोजन समिति की सराहना की। मंच का संचालन डॉ. नवनीत कौर की ओर से किया गया। इस मौके पर डॉ. शशि खुराना, डॉ. रितु चानना व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed